Lok Sabha Election 2024: बिहार के इस सीट से पवन सिंह लड़ेंगे चुनाव, भाजपा को लौटाया था टिकट

Lok Sabha Election 2024: बिहार के इस सीट से पवन सिंह लड़ेंगे चुनाव, भाजपा को लौटाया था टिकट

Lok Sabha Election 2024: भोजपुरी के पॉपुलर गायक पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर ऐलान किया है। उन्होंने वह बिहार के काराकाट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है। पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट करते हुए था कि माता गुरुतरा भूमेरू अर्थात माता इस भूमि से कहीं अधिक भारी होती हैं और मैंने अपनी मां से वादा किया था कि मैं इस बार चुनाव लड़ूंगा। मैंने निश्चय किया है कि मैं 2024 का लोकसभा चुनाव काराकाट, बिहार से लड़ूंगा। जय माता दी। जानकारी के लिए बता दे, पवन सिंह को BJP ने आसनसोल से उम्मीदवार बनाया था। लेकिन उन्होंने भाजपा का टिकट लौटा दिया था।

भाजपा को लौटाया था टिकट

भाजपा का टिकट लौटा देने बाद सिंगर पवन सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था वो चुनाव लड़ेंगे लेकिन यह नहीं बताया थी कि किस सीट से चुनाव लड़ेंगे। लेकिन अब पवन सिंह ने पोस्ट कर ऐलान कर दिया है कि पश्चिम बंगाल के आसनसोल की सीट से नहीं, बल्कि बिहार के काराकाट सीट से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। पवन सिंह की जगह आसनसोल से एसएस अहलूवालिया को उम्मीदवार घोषित कर दिया है। फिलहाल काराकाट लोकसभा सीट पर जदयू के महाबली कुशवाहा सांसद हैं। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने आरएलएसपी के उम्मीदवार उपेंद्र कुशवाहा को पराजित कर जीत हासिल की थी।

NDA ने नहीं किया उम्मीदवार का ऐलान

साल 2014 के लोकसभा चुनाव में आरएलएसपी के उपेंद्र कुशवाहा ने यह सीट जीती थी। उस दौरान उन्हें 3,38,892 वोट मिले थे। आरजेडी के कांति सिंह को उन्होंने पराजित किया था। 2,33,651 वोट उन्हें मिले थे वहीं मात्र 76709 वोट जदयू के महाबली सिंह को मिले थे। वहीं लोकसभा चुनाव 2024 के लिए इस सीट से भाकपा माले में राजा राम सिंह कुशवाहा को, राष्ट्रीय लोक मोर्चा ने उपेंद्र कुशवाहा को और एआईएमआईएम ने प्रियंका चौधरी को उम्मीदवार बनाया है। अभी तक एनडीए ने इस सीट से अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान नहीं किया है।

Leave a comment