Lok Sabha Election 2024: यूपी के इन जिलों में बंद रहेंगे शराब के ठेके, 48 घंटे तक रहेगा Dry Day

Lok Sabha Election 2024: यूपी के इन जिलों में बंद रहेंगे शराब के ठेके,  48 घंटे तक रहेगा Dry Day

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए सभी पार्टियां धुआंधार प्रचार कर रहीं हैं। इस बीच बुधवार की शाम को लोकसभा चुनाव के लिए दूसरे चरण का प्रचार भी थमने वाला है। बता दें, 26 अप्रैल को दूसरे चरण के मतदान होने वाले हैं। इस दौरान उत्तर प्रदेश के 8 जिलों नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ, अमरोहा, बागपत, अलीगढ़, मथुरा और बुलंदशहर में वोटिंग होने वाली है।

48 घंटे तक शराब पर रहेगा बैन

बुधवार की शाम को चुनाव प्रचार थमने के साथ 48 घंटे के लिए नोएडा, गाजियाबाद, मेरठ सहित सभी आठ जिलों में शराब पर पाबंदी लगाई जाएगी। इसके अलावा जिलाओं पर सीमा भी कड़ी कर दी है।लगातार पुलिस नजर बनाएं रखे हुए हैं।

सभी पार्टियां ने किया धुआंधार प्रचार

मंगलवार को दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए BJP के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने नोएडा जिले में पार्टी उम्मीदवार महेश शर्मा के लिए प्रचार किया। वहीं, CM योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में पार्टी प्रत्याशी अरुण गोविल के लिए रोड शो किया। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अमरोहा और बागपत जिलों में उन्होंने दिन में रैलियों को संबोधित किया। अलीगढ़ से अखिलेश यादव ने सपा-कांग्रेस गठबंधन के कैंडिडेट बिजेंद्र सिंह और हाथरस से जसवीर बाल्मीकि के लिए अलीगढ़ जिले में रैली की। वहीं, मायावती ने भी पार्टी उम्मीदावार देवब्रत त्यागी के समर्थन में मेरठ जिले में रैली को संबोधित किया था।

इन राज्यों में होंगे मतदान

उत्तर प्रदेश के अलावा असम, बिहार, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, राजस्थान, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और जम्मू और कश्मीर सहित 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर वोटिंग होगी।

Leave a comment