Lok Sabha Election 2024: ‘उस द्वीप पर कोई रहता है क्या?’, कच्चातिवु द्वीप को लेकर दिग्विजय सिंह के बेतुके बोल

Lok Sabha Election 2024: ‘उस द्वीप पर कोई रहता है क्या?’, कच्चातिवु द्वीप को लेकर दिग्विजय सिंह के बेतुके बोल

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव की तैयारियां जोरों शोरों से चल रही हैं। सत्तापक्ष और विपक्ष एक दूसरे पर हमला बोलने में पीछे नहीं हट रहे हैं। इसी बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता ने एक ऐसा बयान दे दिया है जिससे कांग्रेस कठघरे में आ गई है। दरअसल, कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह के कच्चातिवु द्वीप को लेकर टिप्पणी पर विवाद गहरा गया है।

कुछ दिनों पहले पीएम मोदी ने कच्चातिवु द्वीप को लेकर कांग्रेस पर आरोप लगाए थे कि उन्होंने इसे श्रीलंका को सौप दिया था जिसको लेकर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने पलटवार किया है और उन्होंने पूछा, उस द्वीप पर कोई रहता है क्या? मैं पूछना चाहता हूं। इस मुद्दे को पीएम मोदी सार्वजनिक मंच पर भी उठा रहे हैं। इसका जिक्र पीएम मोदी ने बुधवार को तमिलनाडु के वेल्लोर की रैली में भी किया।

कांग्रेस की बोलती है बंद

तमिलनाडु के वेल्लोर की रैली के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और डीएमके  पार्टी के एक पाखंड की चर्चा आज पूरा देश कर रहा है। अपनी सरकार में कांग्रेस ने कई दशक पहले कच्चातिवु द्वीप श्रीलंका को दे दिया। किस कैबिनेट में ये निर्णय हुआ? किसके फायदे के लिए ये फैसला हुआ? इस पर कांग्रेस की बोलती बंद है। पीएम मोदी ने कहा, ‘बीते वर्षों में उस द्वीप के पास जाने पर तमिलनाडु के हजारों मछुआरे गिरफ्तार हुए हैं। उनकी नौकाएं गिरफ्तार कर ली गई हैं।’

‘DMK और कांग्रेस देश कू गुनहगार

उन्होंने कहा, ‘गिरफ्तारी पर कांग्रेस औरडीएमकेझूठी हमदर्दी दिखाते हैं, लेकिन ये लोग तमिलनाडु के लोगों को ये सच नहीं बताते हैं कि कच्चातिवु द्वीप इन लोगों ने स्वयं श्रीलंका को दे दिया और तमिलनाडु की जनता को अंधेरे में रखा। एनडीएसरकार ऐसे मछुआरों को निरंतर रिहा कराकर वापस ला रही है।  यही नहीं 5 मछुआरों को श्रीलंका ने फांसी की सजा दे दी थी। वो उनको भी जिंदा वापस लेकर आए हैं। डीएसके और कांग्रेस सिर्फ मछुआरों के नहीं बल्कि देश के भी गुनहगार हैं।’

Leave a comment