Lok Sabha Election 2024: ‘बिहार के लोगों के सामर्थ्य और समझदारी का मैं सम्मान करता हूं’ हाजीपुर में विपक्ष पर बरसे में पीएम मोदी

Lok Sabha Election 2024: ‘बिहार के लोगों के सामर्थ्य और समझदारी का मैं सम्मान करता हूं’ हाजीपुर में विपक्ष पर बरसे में पीएम मोदी

PM Modi in Hajipur: बिहार के हाजीपुर में प्रधानममंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि, "आज देश में चौथे चरण के लिए मतदान हो रहा है, मेरा सभी मतदाताओं से अनुरोध है कि मतदान जरूर करें। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व होता है, आपका एक-एक वोट लोकतंत्र का गहना बन जाता है।

हाजीपुर में पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों के सामर्थ्य और समझदारी का मैं सम्मान करता हूं लेकिन मुझे यह देखकर दुख होता है कि सामाजिक न्याय के नाम पर लालटेन वालों ने बिहार में कितना अंधकार फैलाया है। इन्होंने बिहार के लोगों को गरीबी और अभाव में धकेल दिया, जंगलराज दिया, इन्होंने सबको बर्बाद किया और खुद अपने आलीशान महल खड़े कर दिए।

बिहार के लोगों के सामर्थ्य और समझदारी का मैं सम्मान करता हूं- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि बिहार के लोगों के सामर्थ्य और समझदारी का मैं सम्मान करता हूं लेकिन मुझे यह देखकर दुख होता है कि सामाजिक न्याय के नाम पर लालटेन वालों ने बिहार में कितना अंधकार फैलाया है। इन्होंने बिहार के लोगों को गरीबी और अभाव में धकेल दिया, जंगलराज दिया, इन्होंने सबको बर्बाद किया और खुद अपने आलीशान महल खड़े कर दिए।

RJD, कांग्रेस में बिहार को आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति ही नहीं है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि RJD, कांग्रेस में बिहार को आगे बढ़ाने की इच्छाशक्ति ही नहीं है। वे सोच रहे हैं कि जितना समय है उसमें जितना लूट सके, लूट लें। वे अपने बच्चों को सेट करने में लगे हैं। ये लोग विकास के कार्यों से भागते हैं। इनलोगों के नकारेपन ने बिहार के कई अमूल्य दशक बर्बाद किए हैं, इनसे हमें बिहार को बचाकर रखना है। उन्होंने कहा कि इन दोनों पार्टियों ने तुष्टीकरण को अपना सबसे बड़ा राजनीतिक हथियार बनाया है। RJD, कांग्रेस की प्राथमिकता उनका वोट बैंक है।

Leave a comment