
महेन्द्रगढ़: महेन्द्रगढ़ शहर के पालड़ी पनिहारा गांव के खेतों में टिड्डी दल ठहरा हुआ है. प्रशासन के साथ-साथ किसान भी टिड्डियों को भगाने का प्रयास कर रहे है. किसान टीड्डियों को भगाने के लिए थाली और डीजे बजा रहे है. बता दें कि यह टिड्डी दल शुक्रवार शाम से ही खेतों में ठहरा हुआ है.
यह टिड्डी दल राजस्थान से चलकर आया है. शाम को महेन्द्रगढ़ के पालड़ी पनिहारा गांव के क्षेत्र के खेतों में ठहर गया है. जिससे बचाव के लिये प्रशासन ने स्प्रे आदि भी करवाया है. जिससे टीड्डियों को भगाने का प्रयास किया जा रहा है. कृषि अधिकारी का कहना है कि प्रशासन की ओर से 5फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और तीस ट्रैक्टर द्वारा केमिकल का सप्रे करवाकर इन टिड्डियों से फसलों का बचाव करवाया जा रहा है. टिड्डियों का मोर्टेलिटी रेट 70प्रतिशत के लगभग है और किसानों की फसलों को कम ही नुकसान हुआ है.
वहीं, किसानों ने बताया कि टिड्डियों के इस दल से किसानों की फसलों को नुकसान हुआ है और यह बहुत कम मात्रा में ही केमिकल से खत्म हो पाई है. सभी किसान अपने-अपने खेतों में थाली और पीपा आदि बजाकर इनको भगाने का प्रयास कर रहे है लेकिन, फिर भी बहुत अधिक संख्या में यह खेतो में बैठी हुई है. हालांकि, अभी तक टिड्डियों से कितना नुकसान हुआ है. फसलों को टिड्डियों से कितना बचाया गया है. यह अभी तक पता नहीं है.
Leave a comment