Valentines Day 2025: कौन थे संत वेलेंटाइन? जिनकी याद में मनाया जाता है Valentines Day

Valentines Day 2025: कौन थे संत वेलेंटाइन? जिनकी याद में मनाया जाता है Valentines Day

Valentines Day 2025: अगर आप भी अपने चाहने वाले के साथ समय बिताना चाहते है, उन्हें बताना चाहते है कि आप उनसे कितना प्यार करते है तो कल का दिन सभी के लिए बहुत खास है। आज 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे हैं। इस दिन सभी प्यार करने वाले जोडें एक-दूसरे को बताते है कि वो उनके लिए कितने स्पेशल हैं। वैलेंटाइन डे प्यार करने वालों को और करीब ले लाता है। लेकिन क्या आप जानते है वैलेंटाइन डे क्यों मनाया जाता है? कैसे हुई वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई? तो आइए जनते है  क्यों ये दिन प्यार करने वालों के लिए खास है?

वैलेंटाइन डे का इतिहास?

इस दिन का नाम संत वेलेंटाइन के नाम पर रखा गया है। संत वेलेंटाइन के तीसरी शताब्दी में एक रोमन पादरी थे। रोमन के सम्राट क्लॉडियस द्वितीय का मानना था कि अगर सैनिक प्यार करने लगेंगे, तो इससे उनका ध्यान भटक सकता है। इसलिए वह सभी अकेले रहकर और बेहतर  तरीके से लड़ सकते हैं।

लेकिन बाबजूद इसके संत वेलेंटाइन ने राजा के आदेश का विरोध किया। जिसके चलते उन्होंने छिपते-छिपाते गुप्त तरीके से कई सैनिकों की शादी करवाई। जिसके बाद राजा को इस बारे में पता चला तो उन्होंने 14 फरवरी के दिन ही संत वेलेंटाइन को मौत की सजा दे दी। उन्हें प्यार का प्रचारक माना जाता था। इसलिए 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

कैसे सेलिब्रेट करें वैलेंटाइन डे?

अब अगर आप भी अपने पार्टनर के साथ वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट करना चाहते है। तो खास तरीकों से इस दिन को आप और भी खास बना सकते है। आप अपने पार्टनर के लिए रोमांटिक डेट प्लान कर सकते हैं। इसके अलावा उन्हें लॉन्ग ड्राइव या मूवी नाइट पर भी ले जा सकते हैं। इसके साथ आप अपने पार्टनर को फूल, चॉकलेट और कुछ गिफ्ट्स भी दे सकते हैं।

Leave a comment