Holi 2025: होली का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं, इन देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है रंगों का त्योहार

Holi 2025: होली का क्रेज सिर्फ भारत में ही नहीं, इन देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है रंगों का त्योहार

Holi 2025: देशभर में होली का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्योहार रंगों, खुशी और मस्ती भरा होता है। सभी एक-दूसरे को रंग लगाते हैं और होली की बधाई देते है। होली की असली पहचान रंगों से ही होती है। ये त्योहार सिर्फ रंगों का ही नहीं, बल्कि आपसी प्रेम का प्रतीक माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते है होली का त्योहार भारत में ही नहीं, बल्कि इसका क्रेज दुनिया के कई देशों में भी देखने को मिलता है।

खासकर, भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान, बांग्लादेश, नेपाल और भूटान जैसे देशों में रह रहे हिंदू होली का पर्व मना रहे हैं। तो आइए जानते है भारत के अलावा किन देशों में होली का त्योहार मनाया जाता है।

नेपाल: नेपाल में होली को 'फागु पूर्णिमा' के नाम से जाना जाता है। यहां के लोग रंग, पानी के गुब्बारे और गुलाल से एक-दूसरे को रंगते हैं।

गुयाना: गुयाना में होली का त्योहार 'फागवाह' के नाम से जाना जाता है। यहां के लोग इसे बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं।

कनाडा: कनाडा में होली का त्योहार हिंदू समुदाय के लोग बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं।

ऑस्ट्रेलिया: ऑस्ट्रेलिया में होली का त्योहार हिंदू समुदाय के लोग बड़े ही धूमधाम से मनाते हैं।

मॉरीशस: मॉरीशस में होली का त्योहार हिंदू समुदाय के लोग बड़े ही उत्साह के साथ मनाते हैं। क्योंकि यहां बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोग रहते है। मॉरीशस सरकार भी इस त्योहार को मान्यता देती है और इसे नेशनल हॉलीडे के रूप में मनाया जाता है।

फिजी: फिजी में भी बड़े ही उत्साह के साथ होली का त्योहार मनाया जाता है। यहां भारतीय की संख्या बहुत ज्यादा है। इस दिन को म्यूजिक और नाच-गाने के साथ मनाया जाता है।

पाकिस्तान: भारत-पाकिस्तान के विभाजन के बाद से कई हिंदू पाकिस्तान में ही रह गए। हिंदू मंदिर और समुदाय केंद्र में होली का आयोजन किया जाता है। पाकिस्तान में भी लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर बड़े धूमधाम से त्योहार मनाते हैं।

बांग्लादेश: बांग्लादेश के ढाका, चटगांव और सिलहट जैसे इलाकों में होली की धूम देखने को मिलती है। इस दिन मंदिरों में विशेष पूजा और हवन का आयोजन होता है।

फिलीपींस: फिलीपींस में हिंदू समुदाय के लोग बड़े ही धूमधाम से होली का त्योहार मनाते हैं।  

Leave a comment