सोमवार के व्रत में बना सकते हैं ये सात्विक पकवान, सभी करेंगे तारीफ

सोमवार के व्रत में बना सकते हैं ये सात्विक पकवान, सभी करेंगे तारीफ

SAWAN 2023: सावन का आज दूसरा सोमवार है। लोग महादेव को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से पूजा करते हैं। हिंदू मान्यता के अनुसार, सावन के सोमवार को व्रत रहने से महादेव खुश होते हैं और मनोकामना पूरी करते हैं। सोमवार के व्रत में कई लोग तो एक वक्त सात्विक खाना खा लेते हैं, पर कई लोग सिर्फ फलाहार ही करते हैं। तो आज हम आपको कुछ सात्विक खाना के बारे में बताएंगे।

सोमवार व्रत में करे इन चीजों का सेवन

अरबी के कबाब-सुनने में अजीब है लेकिन अरबी के कबाब काफी ज्यादा स्वादिष्ट होते हैं। इसे बनाना काफी आसान है। अरबी के कबाब को आप चटनी के अलावा दही के साथ भी खा सकते हैं।

पनीर के पकौड़े-व्रत में अगर आप पनीर के पकौड़े बना रही हैं तो बेसन की बजाय कुट्टु का इस्तेमाल कीजिए। इससे आपके खाने का स्वाद बढ़ जाएगा।

फलाहारी थालीपीठ-थालीपीठ वैसे तो महाराष्ट्र की फेमस डिश है, लेकिन अब इसे सभी जगह पसंद किया जाने लगा है। इसे साबुदाना की मदद से बनाया जाता है।

डोसा-कुट्टु का डोसा उन लोगों के लिए सही विकल्प है, जो ज्यादा तेल और घी नहीं खाते। आप आसानी से व्रत में कुट्टु का डोसा बनाकर खा सकती हैं।

फलाहारी उत्तपम- समा के चावलों से आप आसानी से फलाहारी उत्तपम बना सकती हैं। इसे आप चाहें तो कोकोनट चटनी के साथ खाएं या फिर धनिए की चटनी भी इसके साथ स्वादिष्ट लगती है।

Leave a comment