
Recipes For New Year: साल 2024 खत्म होने में अब सिर्फ 10 दिन ही रह गए है। लेकिन इससे पहले ईसाइयों का त्योहार क्रिसमस आने वाला है। जो हर साल 25 दिसंबर को मनाया जाता है। ऐसे में अगले कुछ दिनों तक घरों में पार्टी का माहौल रहने वाला है। दोस्तों-रिश्तेदारों का आना-जाना रहेगा। लेकिन त्योहार चाहे कोई भी हो, लोग हर त्योहार को खुशी और उत्साह के साथ मनाते है। घरों को सजाते है, कई तरह के पकवान बनाते है।
लेकिन त्योहारों में कई बार हम कुछ ज्यादा ही तेल मसाले वाला खाना बनाते है। जिससे सेहत बिगड़ने का खतरा बना रहता है। ऐसे में अगर आप भी क्रिसमस और न्यू ईयर की पार्टी को यादगार बचाना चाहते हैं और दोस्तों को कुछ नया और बढ़िया खिलाना चाहते हैं। तो मेहमानों के लिए ये हेल्दी पकवान तैयार करें।
प्लम केक
क्रिसमस का त्योहार बिना प्लम केक के अधूरा है। इसे सूखे मेवे और जूस में भिगोकर तैयार किया जाता है। प्लम केक बनाकर आप भी एक हफ्ते से पहले से सजा सकते हैं।
एप्पल पाई
सेब और दालचीनी से तैयार यह पाई एक क्लासिक डेजर्ट है, जो हर किसी को पसंद आता है। इसे खासतौर पर बच्चे काफी मन से खाते हैं। तो यदि आपके घर पर बच्चे हैं तो पहले से एप्पल पाई तैयार करके रखते सकते है।
टुनाकाडो
बोर्जेस का टुनाकाडो एक रंगीन, प्रोटीन से भरपूर डिश है, जो एवोकाडो की क्रीमी अच्छाई और ट्यूना के स्वाद को एक साथ लाता है। इसमें कटा हुआ एवोकाडो और हाई क्वालिटी वाला कैन्ड ट्यूना, बोर्जेस एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल, ताजे नींबू का रस, और नमक-हल्दी डालकर एक स्वादिष्ट मिश्रण तैयार किया जाता है। हल्का, पौष्टिक और हेल्दी फैट्स और प्रोटीन से भरपूर, यह एक शानदार विकल्प है। आप इसे ब्रेड पर डालकर टुनाकाडो सैंडविच भी बना सकती हैं।
क्रिसमस सलाद
यदि आप हेल्दी खाना पसंद करते हैं तो फ्रेश वेजिटेबल्स, फलों और नट्स सलाद तैयार करें। ये न सिर्फ खाने में स्वादिष्ट लगता है, बल्कि आसान भी है। इसे भी आप पहले से तैयार कर सकते हैं।
अंगूर सलाद
अंगूर सलाद एक हेल्दी और ताजगी से भरी हुई रेसिपी है। इसे बोर्जेस मोडेना बालसैमिक सिरका और एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल से तैयार किया जाता है। इसमें अरुगुला, कटा हुआ एवोकाडो, शहद फेटा चीज और अखरोट के साथ आधे कटे अंगूर डाले जाते हैं। इसके साथ बने विनिग्रेट में एक्स्ट्रा वर्जिन ऑलिव ऑयल और बालसैमिक सिरका मिलाकर सलाद पर डाला जाता है। यह एक ताजगी से भरा और हल्का सलाद है।
Leave a comment