
Myths Vs Facts Exercise In Periods: पीरियड्स के दौरान लड़कियों को कई चीजों की मनाही होती है। जैसे मंदिर नहीं जाना, बाल न धोना आदि। ठीक वैसे ही कई लोगों का मानना है कि पीरियड्स के समय एक्सरसाइज नहीं करनी चाहिए। क्योंकि ज्यादा एक्सरसाइज करने से दर्द और बढ़ सकता है, जिसका सीधा असर बच्चेदानी पर पड़ता है।
लेकिन कई रिसर्च में दावा किया गया है कि एक्सरसाइज करने से पीरियड्स के दर्द में राहत मिल सकती है। अगर आपका पीरियड्स नॉर्मल है तो आप कुछ आसान सी एक्सरसाइज कर सकते हैं। इससे पेट या पीठ में ऐंठन और दर्द कम करने में मदद मिल सकती है। इसलिए पीरियड्स के दौरान रोजाना 15 मिनट की एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।
पीरियड्स के दौरान वर्कआउट करें या नहीं?
हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो पीरियड्स के दौरान वर्कआउट करने से शारीरिक और मानसिक दोनों तरह के फायदे होते हैं। पीरियड्स के दौरान प्रोजेस्टेरोन और एस्ट्रोजन दोनों अपने निम्नतम स्तर पर होते हैं, जिससे लड़कियां थकी हुई और कम ऊर्जावान महसूस करती है। इसलिए पीरियड्स के दौरान नॉर्मल एक्ससाइज पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए। इससे आपको दर्द से राहत मिलगी।
लेकिन इंटेंस वर्कआउट से बचना चाहिए। ज्यादा एक्सरसाइज से शरीर में ऐंठन, मसल्स पेन, थकान और घबराहट महसूस हो सकती है। इसके अलावा कमर और पेट के निचले हिस्से में भी दर्द बढ़ सकता है। बता दें, शरीर में होने वाले हार्मोनल चेंजिस से आपको थकावट और कमजोरी हो सकती है।
एक्सरसाइज करते समय रखें इन बातों का ध्यान
Leave a comment