Health Tips: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और तनाव की वजह से अक्सर लोगों को नींद न आने की समस्या होने लगी है। अच्छी नींद के लिए संतुलित और नियमित आहार, योगा और आठ घंटे की नींद जरूरी है। इससे शरीर रिलैक्स होता है और मानसिक सेहत में सुधार होता है। लेकिन अगर आप नींद न आने की समस्या से झूझ रहे हैं तो योगा आपकी मदद करेगा। क्योंकि योगा करने से शरीर लचीला बनता है। इसी के साथ मानसिक सेहत में सुधार होता है। तो आइए कुछ ऐसे योगासन के बारे में जानते है, जो अच्छी नींद के लिए मदद कर सकते है।
बालासन
बालासन शरीर और दिमाग को शांत करता है। जिससे तनाव कम होता है और अच्छी नींद आती है। इसके लिए आपको घुटनों के बल बैठ जाना है और पैरों को पीछे की ओर फैला लें। फिर आगे की ओर झुकते हुए माथा जमीन पर टिकाएं और हाथों को आगे बढ़ाएं। कुछ देर इसी पॉजिशन में बने रहें और गहरी सांस लें।
सुखासन
गहरी सांस लेने से शरीर का ऑक्सीजन स्तर बढ़ता है और नींद आने में मदद मिलती है। इसके लिए आपको पद्मासन या सुखासन में बैठ जाना है। आंखें बंद करें और लंबी गहरी सांस लें। 5-10 मिनट तक ध्यान लगाएं।
शवासन
शवासन सबसे अच्छा योगासन है। जो पूरे शरीर को आराम देता है और अच्छी नींद लाने में मदद करता है। आपको बस पीठ के बल लेटना है और अपने हाथों-पैरों को ढीला छोड़ देंना है। फिर आंखें बंद करें और धीरे-धीरे सांस लें। 5-10 मिनट तक इसी पोजीशन में रहें और फिर नॉर्मल हो जाएं।
सर्वांगासन
रात में सोने से पहले सर्वांगासन करने से नींद जल्दी आती है। इसके लिए दीवार के सहारे अपने पैरों को ऊपर करना होता है। इस मुद्रा को कुछ देर तक दोहराएं। इस दौरान अपना ध्यान सांस पर केंद्रित करें।
Leave a comment