Health Tips: सेहत के साथ चेहरे की चमक भी बढ़ाता है शिकंजी,जानें इसके फायदे

Health Tips: सेहत के साथ चेहरे की चमक भी बढ़ाता है शिकंजी,जानें इसके फायदे

Health: गर्मियां आ गईं है। गर्मियों के आते ही लोग तरोताजा होने के लिए तरह तरह की ड्रिंक्स का सेवन करते हैं। इन ड्रिंक्स में शिकंजी ऐसा ड्रिंक है जो हर उम्र के लोगों में पसंद की जाती है। शिकंजी के सेवन से आपको अंदरूनी ठंडक मिलने के साथ ही मन और दिमाग को भी शांति मिलती है। पाचन संबंधी समस्याओं के लिए इस ड्रिंक को बहुत कारगर माना जाता है।इसके साथ ही शिकंजी के कुछ अन्य फायदे भी हैं जिनके बारे में आज हम आपको बताएंगे

वज़न घटाने में उपयोगी

शिकंजी पीने से आपका वज़न नियंत्रित रहता है और शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा फैट कम होता है। शिकंजी मे नींबू मौजूद होता है और इसमें मौजूद विटामिन सी चर्बी को बर्न करने में मदद करता है साथ ही शरीर को डिटॉक्स करता है। गर्मियों में इसके नियमित सेवन से आप आसानी से अपना वजन घटा सकते हैं। 

रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में कारगर

शिकंजी को एक इम्यूनिटी बूस्टर माना जाता है। आजकल के समय में रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होना बहुत ज़रूरी है। शिकंजी मे विटामिन सी हमारे इम्यून सिस्टम की क्षमता बढ़ाता है। शिकंजी के एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सिडेंट्स गुण वायरस और बैक्टीरिया से लड़ने की ताकत देते है। जिससे आपको पेट संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं और रोग प्रतिरोधक क्षमता में इजाफा होता है।  

पाचन के लिए उपयोगी

खाना पचाने में भी शिकंजी बहुत कामगर है। अगर खाना पचने मे आपको परेशानी है तो आपको रोज़ाना गर्मियों में शिकंजी ज़रूर पीना चाहिए। शिकंजी मे नींबू का रस पाचन क्रिया को खाना जल्दी पचाने के लिए दबाव देता है। साथ ही इसमें जीरा पुदीना हिंग और ढेर सारा पानी खाना पचाने में बहुत मदद करते है। नींबू के साथ इन सभी खाद्य पदार्थों का मिश्रण खाना पचाने में काफी मददगार होते हैं।

पानी की कमी को करता है पूरा

शिकंजी पानी की कमी को बखूबी पूरा करता है। गर्मियों में हमें शिकंजी पीनी चाहिए। इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। डिहाइड्रेशन से बचने के लिए शिकंजी एक बहुत फायदेमंद और टेस्टी ड्रिंक है। पानी की कमी के कारण थकान, चक्कर, सन स्ट्रोक और अन्य समस्याएं हो सकती है। इसलिए ज़रूरी है कि गर्मी में हम अपना खास खयाल रखें। यह आपकी त्वचा में भी नमी बनाए रखती है। इसमें नींबू की मौजूदगी शरीर में कम हो रहे पानी की आपूर्ति करता है।

त्‍वचा में लाता है निखार

शिकंजी में नींबू का प्रयोग होने की वजह से इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होती है जो स्किन को रीजेनोवेट करने में बहुत काम आता है। गर्मी के मौसम में स्किन से होने वाले प्रॉब्‍लम को भी शिकंजी दूर करता है और त्वचा में निखार लाता है।

Leave a comment