क्या आपको भी पसंद है तले हुए आलू? हो जाएं सावधान,बन सकते हैंं कैंसर के मरीज

क्या आपको भी पसंद है तले हुए आलू? हो जाएं सावधान,बन सकते हैंं कैंसर के मरीज

Health Tips: आलू से बने फ्रेंच फ्राइस का नाम सुनते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। कुछ लोगों की मनपसंद फूड भी होती है। सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी इसे बहुत पसंद किया जाता है। लेकिन क्‍या आपको पता है कि फ्रेंच फ्राईस खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इतना बुरा की आप को कैंसर भी सकता है। ये हम नहीं कह रहे बल्कि एक रिसर्च में सामने आया है। इसके अलावा भी फ्रेंच फ्राइस खाने से कई तरह की जानलेवा बीमारियां हो सकती है। उन्हीं बिमारियों के बारे में हम बात करेंगे अपने इस लेख में

1. ब्लड प्रैशर
तले हुए आलू खाने से हाई ब्लड प्रेशर का खतरा सबसे ज्यादा होता है। आलू को तलने के बाद इसे पचाना बहुत मुश्किल हो जाता है। इसके अलावा तला हुआ आलू खाने से शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा बढ़ जाती है जिससे डायबीटिज जैसी समस्या भी हो सकती है। इसको खाने से बीमारियों का खतरा 17 प्रतिशत बढ़ जाता है।

2. वजन बढ़ना
मिडियम फ्राइज में करीब 542 कैलरिज होती है। आलू को फ्राई करने के बाद इसके सारे पोषक तत्व खत्म हो जाते है। जिससे इसमें फैट, स्टार्च और ऑयल की मात्रा भी बहुत बढ़ जाती है और रोजाना इसके सेवन से वजन बढ़ने लगता है।

3.कैंसर

लगभग 8साल की रिसर्च के बाद यह निष्कर्ष निकला गया है कि फ्रेच फ्राई में मौजूद एक्रिलामाइड कैमिकल ही सबसे ज्यादा हानिकारक होता है। इसे अधिक सेवन कैंसर जैसी बिमारियों को पैदा करता है। इसका सबसे ज्यादा असर 3से 5साल के बच्चों पर पड़ता है।

4.हृदय रोग

बेक्ड, तले हुए या मसले हुए आलूओं को चार हफ्ते से ज्यादा खाने पर हृदय रोग होने की संभावना बढ़ जाती है। पुरूष और स्त्री दोनों में ही समान रुप से बीमारियों का खतरा होता है।

Leave a comment