‘हमें झारखंड को बचाना’, हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में हुईं शामिल

‘हमें झारखंड को बचाना’, हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन भाजपा में हुईं शामिल

Sita Soren joins BJP: 19 मार्च की सुबह JMMकी विधायक और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेनने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। वहीं अब सीता सोरेन भाजपा में शामिल हो गई हैं। भाजपा में शामिल होने पर सीता सोरेन ने बोला, आज हम मोदी जी के विशाल परिवार में शामिल हो रहे हैं। झारखंड मुक्ति मोर्चा में 14साल रही। मेरे ससुर शिबू सोरेन और मेरे पति दुर्गा सोरेन जी ने झारखंड के आदिवासियों की लड़ाई लड़ी, जल जंगल जमीन की लड़ाई के लिए मैने काम किया। अब लोग वहां बदलाव के लिए सोच रहे हैं। वो राज्य विकास से दूर है और हमें झारखंड को बचाना है।

विनोद तावड़े ने दी बधाई

वहीं उनके पार्टी में शामिल होने पर विनोद तावड़े ने कहा, झारखंड की एक नेता और बहन सीता सोरेन बीजेपी में शामिल हुई हैं। उनके बीजेपी में आने से पार्टी की ताकत बढ़ी है। लोकसभा चुनाव के बाद वहां इसका अलग असर दिखेगा। हम झारखंड में शक्तिशाली हो रहे हैं। हम उनका स्वागत करते हैं। वे आदिवासी के कार्यक्रम में अपनी पूरी शक्ति लगाएंगी।

कुछ देर पहले ही दिया था इस्तीफा

दरअसल, कुछ देर पहले झामुमो प्रमुख शिबू सोरेन की बहू और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने झामुमो की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने एक पत्र लिखकर इस्तीफा दिया।उन्होंने अपने पत्र में लिखा,‘दुखी मन से मैं पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं। मेरे पति स्व दुर्गा सोरेन ने पार्टी के लिए त्याग और बलिदान किया है। पार्टी में मेरा कोई सुनने वाला नहीं है।’उन्होंने लिखा,‘मेरे परिवार के खिलाफ गहरी साजिश रची जा रही है। मैं झारखंड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय महासचिव और सक्रिय सदस्य हूं। वर्तमान में पार्टी की विधायक हूं, अत्यंत दुखी ह्रदय के साथ अपना इस्तीफा दे रही हूं।’ ‘मेरे स्वर्गीय पति दुर्गा सोरेन झारखंड आंदोलन के अग्रणी योद्धा और महान क्रांतिकारी थे।

Leave a comment