
नई दिल्ली. पैरों में दर्द होना एक आम समस्या हैं.ज्यादा देर तक खड़े रहने या फिर चलने की वजह से भी पैरों में दर्द रहता हैं लेकिन यह समस्या उम्र के साथ बढ़ती ही जाती है. और कभी-कभी ऐसा भी होता हैं कि दोनो पैरों में दर्द होना या कभी एक पैर में दर्द रहना मुश्किलों की वजह बन जाता हैं. और कई बार पैरों का दर्द ऐसा भी होता हैं कि इतना तेज कि बर्दाश्त करना मुश्किल हो जाता हैं. इसके अलावा कई बार पैरों में कमजोरी होती है और कई बार पैर सुन्न भी पड़ जाते हैं. और ऐसे में तेज दर्द की वजह से घर का काम करना व चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता हैं. ऐसे में हम डॉक्टरों के पास जाते डॉक्टरों की सलाह लेते हैं. लेकिन अगर आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करके अपने पैरों की देखभाल करेंगे तो भी आपको इस समस्या से काफी हद तक राहत मिल सकती है. इसलिए आज हम रामबाण घरेलू उपचार के बारे में बताते हैं जो आपके पैरों का दर्द पल भर में गायब कर सकते हैं और इन नुस्खों से किसी भी प्रकार का नुकसान का डर ना हों.
पैरों के दर्द के रामबाण घरेलू उपचार-
1. बर्फ से सिकाई
बर्फ की सिकाई पैरों के सूजन और असहनीय दर्द को कम करने के लिए आइस थेरेपी एक अच्छा नुस्खा माना जाता है. अगर आपके पैरों में ज्यादा दर्द हैं तो एक छोटे से प्लास्टिक की थैली में कुचले हुए बर्फ के कुछ टुकड़े डालें और दर्द वाले हिस्से पर 10 से 15 मिनट तक सिकाई करें. और यह सिकाई दिन में दो से तीन बार ऐसा करना जल्दी फायदा पहुंचाएगा. लेकिन एक बात का यह भी ध्यान रखना हैं. कि बर्फ की सिकाई 10 मिनट से ज्यादा देर तक नहीं करना है.
2. हल्दी
हल्दी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण पाया जाता है. हल्दी का उपयोग करने से पैरों के दर्द को छुटकार पाना बहुत ही फायदेमंद होता है.
3. सेंधा नमक
सेंधा नमक में मैग्नीशियम पाया जाता है. सेंधा नमक पैरों के दर्द से आराम दिलाने का एक असरदार घरेलू नुस्खा है.यह तत्व नर्वस सिग्नल्स को नियंत्रित करके मांस-पेशियों को प्राकृतिक रूप से आराम पहुंचाने का काम करता है. और इस घरेलू नुस्खे को आज़माने के लिए एक टब में गर्म पानी डालें फिर उसमें 2-3 चम्मच सेंधा नमक मिलाएं. इसके बाद टब में अपने पैरों को 10 से 15 मिनट के लिए डालकर रखें. इससे आपको पैरों के दर्द से तुरंत आराम मिलेगा. साथ ही यह सूजन को भी कम करने में सहायक होता है.
4. लौंग का तेल या नारियल तेल
लौंग का तेल या नारियल तेल का इस्तेमाल करने से पैरों के दर्द में काफी लाभदायक हैं.लौंग का इस्तेमाल सदियों में औषधि के रुप में किया जाता हैं. खासकर लौंग के तेल औरनारियल तेल को सिरदर्द, जोड़ों के दर्द, एथलीट फुट और पैरों के दर्द को दूर करने वाला अद्भुत तेल माना जाता है.पैरों के दर्द से छुटकारा पाने के लिए लौंग के तेल या नारियल तेल से पैरों में धीरे-धीरे मालिश करें. ऐसा दिन में दो से तीन बारमसाज करने से बहुत ही बेहतर परिणाम मिलेंगा.
5. सरसों के बीच
सरसों के बीच का इस्तेमाल आमतौर पर शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद माना जाता हैं. पैरों के दर्द से राहत पाने के लिए सरसों के कुछ बीजों को लेकर पीस लें और फिर इन्हें एक बाल्टी गर्म पानी में मिलाएं, फिर अपने पैरों को इस पानी में 10 से 15 मिनट के लिए डालकर रखें. इससे दर्द में भी फायदा मिलेंगा और सूजन को दूर करने में असरदार रहेंगा
Leave a comment