बासी रोटी को इस तरह खाने से होंगे फायदे, डायबिटीज मरीजों के लिए है असरदार

बासी रोटी को इस तरह खाने से होंगे फायदे, डायबिटीज मरीजों के लिए है असरदार

 Health Tips: अक्सर ज्यादा खाना बचने के बाद कई लोग इसे बाद में आसानी से खा लेते है। तो कई लोग खाने से हिचकिचाते हैं। बासी खाने से परहेज करते हैं। आमतौर पर घरों में बासी रोटी ही खाई जाती है। हालांकि, 15 घंटे पहले पकाया गया खाना खाने से आपकी हेल्थ के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि जिस रोटी को आप बासी समझकर फेंक देते हैं, वास्तव में वो रोटी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। क्योंकि बासी रोटी डायबिटीज और पाचन के लिए एक बढ़िया विकल्प है। अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं और उसे कंट्रोल करना चाहते हैं, तो नाश्ते के समय दूध या सब्जियों के साथ खाना चाहिए।

सेहत के लिए फायदेमंद है बासी रोटी

किसी भी चीज को तरीके से करने पर ही फायदा मिलता है। इसलिए बासी रोटी को भी तरीके से खाने पर सेहत पर अच्छा असर होता है। इसके लिए बासी रोटी को 10-15 मिनट के लिए दूध में भिगोकर रख दे। इससे बासी रोटी का पोषण बढ़ता है। आप इसे दिन में किसी भी समय इसका सेवन कर सकते हैं। बासी रोटी में विटामिन बी, मैग्नीशियम, घोटैशियम और कैल्शियम होता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद है।

ब्लड शुगर को मैनेज करती है बासी रोटी

12 घंटे तक हवा के संपर्क में रहने से रोटी के स्वाद, बनावट और स्टार्च की संरचना में बदलाव आता है। स्टार्च रेसिस्टेंट फाइबर के रूप में कार्य करता है। जिससे ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद मिलती है। हाई ब्लड शुगर की समस्या से परेशान लोगों को इसे जरूर खाना चाहिए। इसके लिए बासी रोटी को ठंडे दूध में डालकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें। इसका सेवन आप दिन में किसी भी समय कर सकते हैं।

पेट की समस्या में खाएं बासी रोटी

बासी रोटी पेट के लिए भी अच्छी होती है। सोने से पहले बासी रोटी को ठंडे दूध में डालकर खाने से कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पेट की समस्याएं ठीक हो सकती हैं। इसमें मौजूद फाइबर कब्ज से राहत दिलाने में मदद करता है।

बॉडी टेम्परेचर रहता है कंट्रोल

शरीर का सामान्य तापमान 37 डिग्री सेल्सियस होता है। तापमान ज्यादा होने पर ठंडे दूध में भीगी हुई बासी रोटी खाएं। ऐसे खाने से बॉडी टेम्परेचर कंट्रोल में रहता है।

ब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल

हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए बासी रोटी फायदेमंद है। इसके लिए बासी रोटी को ठंडे दूध में भिगोकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें। इसे अपने सुबह के नाश्ते में खाएं।

Leave a comment