पहले करंट से की हत्या फिर शव के साथ खेला खौफनाक खेल, जानें पूरा मामला

पहले करंट से की हत्या फिर शव के साथ खेला खौफनाक खेल, जानें पूरा मामला

नई दिल्ली:श्रद्धा हत्याकांड अभी पूरी तरह से सुलझा नहीं था कि एक और मामला सामने आ गया हैं जिसमें पति ने पत्नी की हत्या कर दी और शव को घर में ही दफन कर दिया। दरअसल जब से श्रद्धा हत्याकांड सामने आया हैं तभी से अलग-अलग राज्यों में से हत्या के बाद शव के टुकड़े किए जाने की खबर सामने आ रही हैं। जिनकी देशभर में चर्चा  हो रही हैं। ऐसे में लखीमपुर खीरी से खबर सामने आई हैं कि पति ने पत्नी की हत्या करंट से की और उसके बाद घर में ही शव को दफकर दिया ये मामला कैसे सामने आया इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं। है

 जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर के गोला गोकरण इलाके में आरोपी मोहम्मद वसी ने करंट लगाकर पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी मोहम्मद वसी ने कुछ साल पहले लड़की का धर्म बदल कर निक़ाह किया था, लेकिन अब आरोपी ने करंट लगाकर पत्नी की हत्या कर दी और शव को कमरे में ही दफना दिया। वहीं शव को कमरे में दफनाने के बाद 2दिन तक उसी रूम में सोता रहा।

इस मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहम्मद वशी का पत्नी से झगड़ा हुआ था और रात में जब वह सोई तो उसके हाथ-पांव बांधकर और फिर लंबा तार जोड़कर पत्नी को करंट लगा दिया। उषा शर्मा उर्फ अक्सा फातिमा की मौत के बाद आरोपी ने कमरे में ही गड्डा खोदा और पत्नी को दफना दिया। वहीं किसी को पता ना चले, इसलिए आरोपी 2दिनों तक कमरे में ही सोया रहा।

ऐसे खुला राज

 दरअसल हत्या के बाद आरोपी ने शव को कमरे में दफना दिया फिर आरोपी की मां ने जब दो तीन से बहु नहीं दिखआई दी तो मोहम्मद से पूछताछ की, लेकिन उसने कुछ नही कहा फिर मां ने पुलिस को जानकारी दी। जिसके बाद मोहम्मद वसी ने बताया कि कमरे में ही पत्नी को दफना दिया है। देर रात उषा शर्मा उर्फ फातिमा के शव को निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Leave a comment