Kurukshetra Iskon Mandir : कुरुक्षेत्र में बन रहे इस्कॉन मंदिर में चीन से नही इंडोनेशिया से आएंगे घोड़े, जानें कितना हुआ मंदिर का निर्माण

Kurukshetra Iskon Mandir : कुरुक्षेत्र में बन रहे इस्कॉन मंदिर में चीन से नही इंडोनेशिया से आएंगे घोड़े, जानें कितना हुआ मंदिर का निर्माण

नई दिल्ली :  कुरुक्षेत्र, जहां धर्म और कर्म की लड़ाई के साथ-साथ इस स्थान पर भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था.पूरे विश्व में प्रसिद्ध कुरूक्षेत्र की उसी धरती पर इस्कॉन के भव्य मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है. जिसमें अब चीन से नहीं इंडोनेशिया से 41 फीट लंबे घोड़े लाने की तैयारियां चल रही है

आपको बता दें कि, कुरूक्षेत्र की पावन धरती पर बन रहे इस्कॉन मंदिर में चीन से नहीं इंडोनेशिया से घोड़े लाने की तैयारियां चल रही है. बता  कि, चीन विरोधी लहर के बाद अब फैसला लिया गया है कि, इंडोनेशिया से इस्कॉन के मंदिर में घोड़े लाए जाएंगे. ये घोड़े मार्बल के होंगे और ये घोड़े रथ रूपी कृष्ण अर्जुन मंदिर में लगेंगे.

 वहीं पहले चीन में 4 घोड़ों को तैयार करने की योजना थी. इसे लेकर फैसला भी हो चुका था, लेकिन अब इस्कॉन ने भी चीन के विरोध वहां घोड़े तैयार करने की योजना रद्द कर दी है. गोविंद कृष्ण दास डायरेक्टर यूथ फोरम के मुताबिक, इस्कॉन मंदिर में ये घोड़े 2022 के अंत तक तैयार होकर लगा दिए जाएंगे. साथ ही मंदिर का निर्माण कार्य 60% तक पूरा हो चुका है.

Leave a comment