शादी के बंधन नें बंधे कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट, तस्वीरें आई सामने

शादी के बंधन नें बंधे कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट,  तस्वीरें आई सामने

Pulkit-Kirti Wedding: बॉलीवुड के मोस्ट पॉपुलर कपल्स में से एक कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट शादी के बंधन में बंध गए हैं। कृति और पुलकित ने दिल्ली से सटे हरियाणा के मानेसर में आईटीसी ग्रैंड भारत पैलेस में सात फेरे लिए है। फैंस शादी की तस्वीरों को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब कपल ने अपने इंस्टा पर अपने शादी का तस्वीरें शेयर कर दी हैं।

कपल ने शेयर की शादी की पहली तस्वीरें

पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा अपनी शादी में बेहद खूबसूरत लग रहे हैं। फोटोज में कपल को अपने बिग डे को एंजॉय करते हुए देखा जा सकता है। कृति ने खास दिन पर पिंक कलर का लहंगा पहना था जिसमें वह काफी प्यारी लग रही हैं। वहीं दूल्हे राजा की बात करें तो पुलकित ऑफ व्हाइट शेरवानी में खूब जंच रहे थे।  

कैप्शन में लिखी कविता

कपल ने शादी की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि, 'गहरे नीले आकाश से,सुबह की ओस को, लो और हाई के माध्यम से,यह केवल आप पर है, शुरू से अंत तक, हर अब और हर तब में,जब मेरा दिल अलग तरह से धड़कता है, यह तुम्हें ही होना है। निरंतर,लगातार,लगातार,आप!"

पुलकित सम्राट ने की दूसरी शादी

बता दें, पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा काफी समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थें। साल 2019 में फिल्म पागलपंती के दौरान दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। बता दें, पुलकित सम्राट की यह दूसरी शादी है इससे पहले पुलकित ने सलमान खान की मुंहबोली बहन श्वेता रोहिरा से की थी लेकिन इनका रिश्ता शादी के 11 महीने में ही टूट गया था।

Leave a comment