
RG Kar Rape Case: आरजी कर अस्पताल में हुए रेपकांड के खिलाफ कोलकाता में आमरण अनशन कर रहे जूनियर डॉक्टरों में से एक की तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद गुरुवार यानी 10 अक्टूबर की रात को उन्हें तुरंत आरजी कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बीमार होने वाले डॉक्टर का नाम अनिकेत महतो है। बता दें कि शनिवार रात से जूनियर डॉक्टर आमरण अनशन पर बैठे हैं।
डॉक्टर की हालत बिगड़ी
आंदोलन का समर्थन कर रहे सीनियर डॉक्टर सुवर्ण गोस्वामी ने कहा कि अनिकेत महतो की तबीयत बिगड़ गई है। अभी उनकी तबीयत ठीक नहीं है। उन्हें आरजी कर अस्पताल ले जाया गया है और आईसीयू में भर्ती करा दिया गया है। पिछले दो महीनों से आरजी कार दुष्कर्म व हत्या मामले की पीड़िता के लिए इंसाफ की मांग को लेकर आंदोलन में महतो और कुछ डटे हुए हैं। पिछले छह दिनों से आमरण अनशन पर बैठे सात डॉक्टरों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करने के लिए गुरुवार की शाम को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने चार एक्सपर्ट डॉक्टरों की टीम को अनशन स्थल पर भेजा था।
मेडिकल टीम कर रही डॉक्टर की जांच
चार सदस्यीय मेडिकल टीम के सदस्य दीप्तेंद्र सरकार ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हम यहां उनकी स्वास्थ्य स्थिति का आकलन करने आए हैं। यह स्वाभाविक है कि गुरुवार तक पांच दिनों के उपवास के बाद उनके स्वास्थ्य संबंधी मानदंड गड़बड़ हुए होंगे। हम उनके माता-पिता की तरह हैं और बुजुर्गों के तौर पर हमने सलाह दिया है। उन्होंने कहा कि उनकी हालत बिगड़ने से पहले उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। उधर, दुर्गा पूजा उत्सव के बीच लगातार छठवें दिन भी डॉक्टरों का आमरण अनशन खत्म करने को तैयार नहीं है।
कोलकाता रेपकांड के बारे में जाने?
कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को 31 साल की ट्रेनी डॉक्टर की लाश मिली थी। जांच में दुष्कर्म के बाद हत्या की पुष्टी हुई थी। पश्चिम बंगाल पुलिस की टास्क फोर्स ने घटना के अगले दिन यानी 10 अगस्त को संजय रॉय नाम के एक व्यक्ति को अरेस्ट किया था। उस पर दुष्कर्म के बाद महिला डॉक्टर की हत्या का आरोप लगे थे। घटनास्थल पर उसका टूटा हुआ ब्लूटूथ इयरफोन बरामद हुआ था। 12 अगस्त को घटना के विरोध में पश्चिम बंगाल और देश के अन्य हिस्सों में डॉक्टरों ने मोर्चा खोल दिया था।
Leave a comment