Kolkata Rape-Murder Case: आरोपी का पुलिस के साथ निकला ये कनेक्शन, मरीजों के रिश्तेदारों से ऐंठता था पैसे

Kolkata Rape-Murder Case: आरोपी का पुलिस के साथ निकला ये कनेक्शन, मरीजों के रिश्तेदारों से ऐंठता था पैसे

Kolkata Doctor Rape-Murder Case: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में डॉक्टर के साथ हुए दुष्कर्म के बाद बवाल मचा हुआ है। जहां एक तरफ हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दूसरी तरफ उसकी पहचान संजय रॉय के तौर पर हुई है, जो अस्पताल का कर्मचारी नहीं है। लेकिन उसे अक्सर कैंपस की बिल्डिंग में आते जाते देखा जाता था। फिलहाल वो 14 दिन के न्यायिक हिरासत में है।

जानकारी के लिए बता दे की संजय रॉय कोलकाता पुलिस के साथ सिविक वॉलंटियर के तौर पर काम करता था। सिविक वॉलंटियर ट्रैफिक को मैनेज और आपदा आने पर मदद करने में पुलिस की सहायता करने के लिए भर्ती किए जाते हैं। सिविक वालंटियर को ₹12,000 की सैलरी दी जाती है। हालांकि इनमें नियमित पुलिसकर्मी की तरह सुविधाएं नहीं होती।

पुलिसकर्मी होने का दावा करता था संजय रॉय

गौरतलब है कि संजय रॉय अस्पताल में चलने वाले एख रैकेट का हिस्सा बताया गया है, जो मरिजों के रिश्तेदारों से वहां एडमिट कराने के नाम पर पैसे ऐठता था। अगर मरीजों को सरकारी अस्पताल में बेड नहीं मिलता तो संजय मरीजों के रिश्तेदारों से पास के नर्सिंग होम में बेड ढूंढने के लिए भी पैसे लेता था। पुलिसकर्मी नहीं होने के बाद भी संजय कभी-कभी पुलिस बैरक मे रहने के लिए वह अपने संपर्कों का इस्तेमाल किया करता था।

आरोपी करता था पुलिसकर्मी होने का दावा

वहीं ये भी जानकारी सामने आई है कि वो कोलकाता पुलिस लिखी टी-शर्ट पहनकर भी घूमता था। उसकी बाइक पर भी केपी टैग लगा हुआ था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वो खुद को कोलकाता पुलिस के कर्मी के तौर पर दिखाता था। यही वजह थी कि उसके झूठे रौब के चलते कई वॉलिंटियर्स को लगता था कि वह सच में एक पुलिसकर्मी ही है।

Leave a comment