उस प्लेन के बारे में जानें जिस पर सवार थे अजित पवार, यात्रियों के लिए खतरनाक या सुरक्षित?

उस प्लेन के बारे में जानें जिस पर सवार थे अजित पवार, यात्रियों के लिए खतरनाक या सुरक्षित?

Ajit Pawar Demise: महाराष्ट्र की राजनीति में 28 जनवरी को शोक लहर बह गई। डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन की खबर मिलते ही पवार घराने में मातम पसर गया। अजित पवार का प्लेन क्रैश होने की वजह से निधन हो गया। उनके साथ जो अन्य लोग प्लेन में यात्रा कर रहे थे, उनकी भी मौत हो गई है।

उनके एयरक्राप्ट का नंबर-Learjet 45XR था। उसका टाइप कोड-LJ45 था। उसका मोड 80143D था। ये एयरलाइंस वीएसआर एविएशन का था। हम आपको बताने जा रहे हैं उस प्लेन के बारे में जिस पर सवार थे अजित पवार? उसकी खासियत क्या है और यात्रियों के लिए कितना सुरक्षित है।

Learjet 45XR प्लेन की खासियत

बता दें कि यह Bombardier 45XR एक अपग्रेडेड सुपर-लाइट से मिड-साइज बिजनेस जेट होता है। यह तेज रफ्तार और किफायती प्रदर्शन के लिए डिजाइन किया हुआ प्लेन है। इस प्लेन में बेहतर हॉट-एंड-हाई परफॉर्मेंस के लिए अपग्रेडेड TFE731-20BR इंजन लगे हुए हैं। यह फास्ट क्लाइंब रेट, अधिकतम टेकऑफ वजन और 3,701-3,991 किलोमीटर की रेंज वाला होता है। इसकी स्पीड लगभग 860 किलोमीटर प्रति घंटा है। प्लेन में आमतौर पर 8 से 9 यात्रियों के लिए बैठने की जगह होती है। यह प्लेन 4,000 फीट के छोटे रनवे से भी उड़ान भरने की क्षमता रखता है।

कैसे प्लेन हुआ क्रैश

बता दें कि अजित पवार महाराष्ट्र के बारामती में एक जनसभा को संबोधित करने जा रहे थे। वह मुंबई में प्लेन पर सवार हुए थे। लेकिन, उनका प्लेन बारामती में लैंड होने से पहले एयर स्ट्रिप के पास बने खेत में क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि प्लेन के चट्टान से टकराने की वजह से हादसा हुआ है। अजित पवार के निधन की खबर सुनकर उनके परिजन और चाहने वाले शोक में हैं। बारामती प्लेन हादसा इतना खतरनाक था कि पूरे प्लेन के क्रैश में परखच्चे उड़ गए। हादसे के प्लेन पूरी तरह जल गया। 

Leave a comment