पीएम के जन्मोत्सव पर जानिए उनके कार्यकाल की 10 उपलब्धियां

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को अपने जन्मदिन के उपलक्ष पर नर्मदा जिले के केवड़िया में सरदार सरोवर बांध स्थल पर आयोजित एक जनसभा को संबोधित किया। आज पूरे देश में पीएम मोदी के जन्मोत्सव की धूम मची हुई है। मोदी सरकार को स्पष्ट जनता का बहुमत मिलने के बाद सरकार ने कई बड़े अहम फैसले लिए और देश में बदलाव की ओर अपनी सीड़ी चड़ी। मोदी सरकार के कार्याकाल के शतक होने पर सरकार के मंत्रियों द्वारा केंद्र सराकार की कार्यशैली की रिपोर्ट जनता तक पहुंचाई गई।
आईये आपको बताते है मोदी सरकार के कार्यकाल की 10 उपलब्धियां
-
मोदी सरकार ने अपनी कुशल रणनीति और बेहतरीन फ्लोर मैनेजमेंट के जरिये तीन तालाक बिल को पास करवाकर इतिहास रच डाला जो कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है। ये फैसली पीएम मोदी के दूसरे कार्यकाल की एक अच्छी शुरुआत रहा।
-
अनुच्छेद-370को हटाना मोदी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि रही। दरअसल एक छोटी से भूल के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के लोगों को 70साल तक भेदभाव का सामना करना पड़ा है। इसके दुष्परिणाम, हिंसा और अलगाव के रूप में देश ने भुगता है। सरदार साहब की प्रेरणा से ही सरकार ने एक जरूरी फैसला लेते हुए अनुच्छेद-370को हटाने का काम किया है। सराकार के इस फैसले के बाद पूरे देश में धूम सी मच गई।
-
जब भी पर्यटन की बात आती है तब स्टेचू ऑफ यूनिटी की चर्चा जरुर होती है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी से पर्यटन क्षेत्र को बढ़ावा मिला है। इसके कारण केवड़िया और गुजरात पूरे विश्व के टूरिज्म मैप पर प्रमुखता से आ गया है। पर्यटकों को आकर्षित करने के मामले में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी ने अमेरिका के स्टैच्यू ऑफ लिबर्टी को भी पीछे छोड़ दिया है।
-
पीएम मोदी की सरकार ने लोगों को पैसों की बचत करना सिखाया है। प्रधानमंत्री जन धन योजना ग्रामीण लोगों के लिए काफी कारगर साबित हुई है। लोगों को बैंकों से जोड़कर मोदी सरकार ने आम नागरिकों और बैंकिंग व्यवस्था के बीच एक संबंध स्थापित किया है। पीएम जन धन योजना के तहत महज तीन साल मं करीब 28.3 करोड़ बैंक खाते खोले गये, जिन लोगों ने कभी बैंक का मुंह भी नहीं देखा, तो वो भी अब बैंक से पैसे का लेन-देन करने लगे हैं।
-
सभी महिलाओं और लड़कियों को शिक्षित और सशक्त करने के लिए मोदी सरकार ने महत्वाकांक्षी योजना बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुआत की। यही वजह है कि लोगों का अपनी बेटी के साथ सेल्फी लेने का भी झुकाव बड़ा।
-
मोदी सरकार ने गरीब अथवा बीपीएल परिवारों को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री उज्जवला योजना की शुरुआत की। इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं को मुफ्त में एलपीजी गैसे के कनेक्शन दिये गये।
-
देश की लगातार बढ़ती आबादी के बीच बेरोज़गारी ऐसी समस्या रही है, जिसने अधिकतर भारतीयों को परेशान कर रखा है। इसी समस्या से निपटने के उद्देश्य से नरेंद्र मोदी सरकार ने लोगों को स्वरोज़गार की ओर मोड़ने का प्रयास किया, तथा युवाओं से अपना-अपना कारोबार स्थापित करने का आग्रह करते हुए मुद्रा योजना शुरू की, जिसके तहत सरकार की ओर से ऋण उपलब्ध कराया जाता है, ताकि लोग अपना व्यापार शुरू कर सकें।
-
अब सरकार 2022 तक सबके लिए घर के लक्ष्य के तहत राष्ट्रीय आवास बैंक के लिए 4000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया है। जब से मोदी सरकार शासन में आई थी तभी से उनका लक्ष्य था कि हर परिवार का अपना घर हो।
-
देश में बढ़ती आबादी के चलते बिजली की मांग भी लगातार बढ़ ही रही है,जिससे निपटने के लिए केंद्र सरकार ने जनता से आग्रह किया कि साधारण बल्बों, ट्यूबलाइटों तथा सीएफएल (CFL) बल्बों के स्थान पर एलईडी (LED) बल्बों का इस्तेमाल करें।
जिस प्रकार से सरकार ये बड़े और कड़े अहम फैसले ले रही है। इसे देखकर लगता है कि सरकार पहले से भी तेज़ गति से काम करेगी और बड़े लक्ष्यों को हासिल करेगी।
Leave a comment