KK Death: ‘जीना क्या जीवन से हार के...सदमे में डूबा पूरा खेल जगत

KK Death: ‘जीना क्या जीवन से हार के...सदमे में डूबा पूरा खेल जगत

नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर गायक कृष्णकुमार कुन्नथ (kk) की देर रात कोलकाता में मृत्यु हो गई है। इन्हें लोग प्यार से केके बुलाते थे। जानकारी के अनुसार मौत से कुछ ही देर पहले उन्होंने कोलकाता में एक शो में परफॉर्म किया। शो के बाद उनकी अचानक से तबीयत बिगड़ी गई। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया। जहां उन्हें डॉक्टरर्स ने मृत घोषित कर दिया।

सोशल मीडिया पर भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट ने केके निधन पर दुख व्यक्त किया है। जीना क्या जीवन से हार के..ये गाना के के ने मेरी निर्देशित फ़िल्म ओम जय जगदीश में गाया था। फ़िल्म नहीं चली। लेकिन जिस शिद्दत से KK ने इस गाने को गाया था वो हमेशा मुझे मेरे बुरे वक़्त में प्रोत्साहन देता रहा।ऐसा प्रतिभाशाली गायक इतनी कम उम्र में..। बहुत याद आओगे दोस्त। ओम शांति

भारतीय टीम के पूर्व बल्लेबाज वीरेन्द्र सहवाग और वीवीएस लक्ष्मण  केके के निधन पर शोक व्यक्त किया। सहवाग ने ट्वीट करते हुए लिखा, कोलकाता में अपने शो के दौरान सिंगर केके नीचे गिर गए, जिसके बाद उनका निधन हो गया। यह बेहद दुखद खबर है। जिंदगी बहुत अनिश्चित है। इस बेहद मुश्किल वक्त में उसके परिवार के लोगों और दोस्तों के लिए सहानभूति।

वीवीएस लक्ष्मण ने अपने ट्वीटर हैंडल से ट्वीट करते हुए कहा कि बेहतरीन सिंगर केके की मौत की खबर बेहद दुखद है। लेकिन वह अपने गानों के जरिए हमेशा जिंदा रहेंगे। इसके अलावा मशहूर क्रिकेट कमेंटटर हर्षा भोगले ने अपने ट्वीट में लिखाकि केके की मौत पर यकीन करना मुश्किल है। उनके साथ मेरी कई यादें हैं। मैंने इस्तांबुल में उसके साथ काफी समय बिताया है। वह बहुत ही शानदार और ठंडे मिजाज के इंसान थे।

Leave a comment