Canada: "इंडिया डे परेड" में खालिस्तानियों ने मचाया उत्पात, भारतीयों ने दिया मुंह तोड़ जवाब

Canada:

Khalistani Protestors Disrupts India Day Parade: कनाडा के टोरंटो में रविवार, 18 अगस्त को दर्जनों खालिस्तान समर्थकों ने इंडिया डे परेड को बाधित किया जिससे स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान तनाव पैदा हो गया। सोशल मीडिया पर एक वायरल वीडियो में भारत समर्थक और खालिस्तान समर्थकों के बीच तनाव देखा जा सकता है। इंडिया डे परेड के दौरान खालिस्तानी 'इंडियन हिंदू, गो बैक इंडिया' जैसे नारे लगा रहे थे।

टोरंटो के नाथन फिलिप्स स्क्वायर में 18 अगस्त को आयोजित परेड, कथित तौर पर देश में भारत की स्वतंत्रता के सबसे बड़े स्मरणोत्सवों में से एक थी।  यह घटना भारत के स्वतंत्रता दिवस पर सरे में कुछ भारतीय और खालिस्तानी समर्थकों को बीच टकराव की स्थिति बन गई।

तिरंगे का हुआ अपमान

सोशल मीडिया पर साझा किए वीडियो में भारत समर्थकों और खालिस्तानियों के बीच टकराव देखा गया है। इंडिया डे परेड के सामने खालिस्तानी 'इंडियन हिंदू, गो बैक इंडिया' और 'न हिंदी न हिंदुस्तान, बन के रहेगा खालिस्तान' के नारे लगा रहे थे। खालिस्तानियों ने भारतीय तिरंगे का अपमान भी किया। एक वीडियो में खालिस्तानी तिरंगे के ऊपर खड़े दिखाई दे रहे हैं। एक अन्य वीडियो में खालिस्तानी तिरंगे को फाड़ रहा है, जबकि कनाडाई पुलिस मूकदर्शक बनी हुई है।

भारतीयों ने दिया मुंह तोड़ जवाब

इस दौरान परेड में शामिल समर्थकों ने हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाकर खालिस्तानी अलगावादियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। एक समय तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और झड़प की नौबत आ गई। टोरंटो में आयोजित इंडियन डे परेड में भारत के बाहर सबसे बड़ा भारतीय झंडा शामिल था। इसके साथ ही भारतीय राज्यों का प्रतिनिधित्व करने वाली कई झांकियां भी शामिल थीं। परेड का विरोध करने के लिए खालिस्तानियों ने पहले से ही योजना बनाई थी।

Leave a comment