
Arvind Kejriwal On Amit Shah: शनिवार देर रात आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली में राजनीतिक वार पलटवार तेज हो गया है। रविवार को दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रेस वार्ता करके गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर हमला बोला। उन्होंने एकबार फिर दिल्ली में अपराध में बढ़ोत्तरी का आरोप लगाते हुए भारत सरकार पर हमला बोला। साथ ही केजरीवाल ने नरेश बाल्यान की गिरफ्तारी पर भी सवाल उठाए और राजनीति से प्रेरित करार दिया। इसके साथ ही केजरीवाल ने आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन करने पर भी स्थिति स्पष्ट कर दी है। उन्होंने साफ कहा है कि दिल्ली में आप और कांग्रेस के बीच कोई गठबंधन नहीं होगी।
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल इन दिनों दिल्ली के अलग-अलग विधानसभाओं में पदयात्रा कर रहे हैं। इस दौरान वो अपराध को मुद्दा बनाकर गृह मंत्री अमित शाह पर हमलावर नजर आ रहे हैं। शनिवार को मालवीय नगर में केजरीवाल पर एक शख्स ने पानी फेंकने की भी कोशिश की थी। जिसके बाद आप ने इसे भाजपा की साजिश बताते हुए हमला बोला था। वहीं, भाजपा ने इस हमले को लोगों का गुस्सा करार दिया था। वहीं, रंगदारी के आरोप में AAP विधायक नरेश बाल्यान को शनिवार देक रात दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, पिछले दिनों BJP की ओर से एक ऑडियो वायरल किया गया था, जिसके आधार पर बाल्यान को गिरफ्तार किया गया है।
बाल्यान का किया गिरफ्तार
आप प्रमुख ने बताया कि मेरे विधायक नरेश बाल्यान को कल गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि वो गैंगस्टर के खिलाफ लगातार शिकायत करते आये हैं। उसके बच्चे को टारगेट किया गया है। कपिल सांगवान की तरफ से कहा गया कि तुम इन लोगों से पैसे लेकर हमें दो। इस धमकी की शिकायत नरेश बालियान ने दिल्ली पुलिस से की है। आप विधायक नरेश बाल्यान की शिकायत पर कार्रवाई करने के बजाय, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पिछले कई दिनों से मैं कानून व्यवस्था का मुद्दा उठा रहा हूं। लोग दहशत में हैं। ऐसा लग रहा जैसे गैंगस्टर ने दिल्ली पर कब्जा कर लिया हो। मैं, नांगलोई भी गया था। वहां बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने मुझे जाने से रोक दिया। मुझे नहीं पता क्यों रोक रहे थे।केजरीवाल ने कहा कि मेरी अमित शाह जी को चुनौती है कि अगर हिम्मत है तो गैंगस्टर को गिरफ्तार करके दिखाओ। हमारे विधायक को गिरफ्तार करके क्या होगा, हमारे ऊपर परल पदार्थ फेंकवा कर क्या होगा।
खुद पर हुए हमले पर बोले केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने दिल्ली में बढ़ रहे अपराध पर आवाज उठाई। दिल्ली की कानून व्यवस्था केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के पास है। मुझे लगा कि वो मेरी बात सुनकर कुछ कदम उठाएंगे। लेकिन कल बीजेपी ने मुझपर हमला कराया। मेरे ऊपर लिक्विड फेंका गया।
Leave a comment