महादेव के मंत्र का जाप करते समय रखे इन बातों का ध्यान, नहीं तो उठाना पड़ेगा भारी नुकसान

महादेव के मंत्र का जाप करते समय रखे इन बातों का ध्यान, नहीं तो उठाना पड़ेगा भारी नुकसान

Lord Shiva Mantra Chant:अपनी मन की मुराद को पूरी करने के लिए लोगों अध्यातम की ओर रूख करते हैं। लोग भगवान का अनुष्ठान करते हैं। पूजा-पाठ भी करते हैं। लोग शास्त्र में लिखी हुई हर बातों का ध्यान रखते हैं। ताकी उनकी मनोकमानएं पूरी हो जाए। भक्त भगवान शिव, गणेश , हनुमान, राम की आराधना भी करते हैं। 
 
क्या आप जानते हैं पूजा-पाठ के दौरान भूल से भी गलती होने पर नुकसान पहुंचा सकता है। आइए हम आपको बताने जा रहे हैं भगवान शिव की पूजा करते वक्त किन-किन बातों का ध्यान रखाना चाहिए। साथ ही मंत्र का जाप करते वक्त किन बातों का पालन करना चाहिए। ऐसा नहीं करने से नुकसान हो सकता है। आइए जानते हैं किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।     
 
एक जगह पर करें मंत्र जाप                        
 
सोमवार के दिन भगवान शिव की कृपा पान के लिए आप अपनी मनोकामना के अनुसार महादेव के किसी एक मंत्र को चुन सकते हैं। हिन्दू मान्यता के अनुसार शिव भक्तों ने जिस स्थान पर शिव का मंत्र जप प्रारंभ किया है। उसे उसी स्थान पर भी आगे कभी मंत्र जप करना चाहिए। 
 
पूर्व दिशा की ओर करें मंत्र जाप  
 
हिन्दू मान्यता के मुताबिक, भगवान भोलेनाथ का मंत्र तभी सिद्ध होता। जब आप उसे पूरी श्रद्धा और विश्वास के साथ जपते हैं। भगवान शिव का जप हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके करना चाहिए। इससे लोगों को मनोकामनाएं जल्दी पूरी होती है। 
 
मान्यता है कि भगवान शिव के मंत्र का जाप करते समय भगवान शिव के सम्मुख दीया या धूप बत्ती जरूर जलती रहनी चाहिए। साथ ही भगवान शिव के मंत्र का जाप रुद्राक्ष की माला से करना चाहिए। मंत्र की जाप करते समय हमेशा रुद्राक्ष को गोमुखी मे रखना चाहिए। मंत्र का जाप हमेशा लाल रंग की ऊनी आसन पर बैठकर करना चाहिए। कभी भी भूलकर जमीन पर बैठकर नहीं करना चाहिए।          

Leave a comment