विक्की-कैटरीना को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की शिकायत

विक्की-कैटरीना को मिली जान से मारने की धमकी, पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दर्ज की शिकायत

नई दिल्ली: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के बाद अब कटरीना कैफ और विक्की कौशल को जान से मारने की धमकी की है। बता दें कि यह धमकी एक्टर को सोशन मीडिया के जरिए दी गई है। हालांकि विक्की ने पुलिस में इस मामले में शिकायत दर्ज करवा दी है। वहीं पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार, बॉलीवुड स्टार कपल कटरीना कैफ और विक्की कौशल को सोशल मीडिया के जरिए जान से मारने की धमकी मिली है। वहीं विक्की कौशल ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। बताय जा रहा ह कि कटरीना कैफ को लंबे समय से एक शख्स सोशल मीडिया पर स्टॉक कर रहा था लेकिन जब इस बारे में विक्की कौशल को पता चला तो अभिनेता ने उस शख्स को समझाने की कोशिश भी की। लेकिन वह शख्स नहीं माना।

अज्ञात शख्स का नाम आदित्य राजपूत बताया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 506-II और 354-डी (पीछा करना) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। ऐसा पहली बार नहीं है जब किसी सितारे को जान से मारने की धमकी मिली हो। इससे पहले हाल ही में अभिनेता सलमान खान  को एक पत्र के ज़रिए जान से मारने की धमकी मिली थी। इस मामले में सलमान खान की ओर से पुलिस में शिकायत दी गई थी।

Leave a comment