करवा चौथ 2022: ये टिप्स अपना कर महिलाएं खुद को भूख प्यास से रखती है दूर, जाने इस खबर में पूरी जानकारी

करवा चौथ 2022: ये टिप्स अपना कर महिलाएं खुद को भूख प्यास से रखती है दूर, जाने इस खबर में पूरी जानकारी

नई दिल्ली: कहते है जब प्यार किया तो डरना क्या, प्यार में बहुत ताकत होती है। ऐसे में आज सुहागने अपने प्यारे पति के लिए करवाचौथ का व्रत करती है। इस दिन महिलाएं 16श्रृंगार करते हुए दिन भर निर्जला व्रत करती है। इस दिन महिलाएं भगवान गणेश और चंद्रदेव की पूजा करती है। करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपनी पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखती है। लेकिन रोज के लाइफस्टाइल को देखते हुए शाम आने तक  महिलाओ की भूख-प्यास से हालत खराब हो जाती है। ऐसे में आप आपना ख्लाय रखने के लिए कुछ टिप्स अपना सकते है जिससे आप इस भूख-प्यास वाली अवस्था को थोड़ा कंट्रोल कर सकते है। आए जाते है

धूप में जाने से बचें

इस दिन महिलाओं को धूप में जाने से बचना चाहिए। अगर आप धूप में जाएंगी तो आपके शरीर का तापमान बढ़ेगा और आपको तेज प्यास लगेगी। अगर आपको किसी काम से बाहर निकलना है तो सुबह 10बजे से पहले या दोपहर तीन बजे के बाद निकलें।

शरीर को खंडा रखे

करवा चौथ पर अगर आप ऑफिस जा रही हैं या घर पर कोई काम कर रही हैं तो इस दौरान कोशिश करके ठंड़ी जगह में ही रहे, एसी या हवादार जगहों पर बैठकर काम करें।जिससे आपको प्यास का अहसास कम से कम होगा और आपका गला नहीं सूखेगा।

ज्यादा मेहनत वाला काम करने से बचें

अगर आप निर्जल व्रत रख रही हैं तो इसे आसान बनाने की कोशिश कीजिए। महिलाओं को व्रत में ऐसे काम नहीं करने चाहिए जिनसे उन्हें बहुत ज्यादा थकान हो। थकान होने पर भूख-प्यास ज्यादा लगेगी।

बहुत ज्यादा प्यास लगे तो नहा लें

शरीर का तापमान बढ़ने पर ही इंसान को ज्यादा प्यास लगती है। इसलिए अगर आपको बहुत गर्मी लग रही है तो आप नहा लीजिए। इससे आपका शरीर काफी देर तक ठंडा रहेगा और आपको प्यास का अहसास कम होगा।

सरगी में खाएंगी ये चीजें तो नहीं लगेगी प्यास

करवाचौथ के दिन सूर्योदय से पहले खाई जाने वाली सरगी में आप कुछ ऐसी चीजों को शामिल करें जिससे आपको दिन में प्यास कम लगे। आमतौर पर सरगी सुबह चार से पांच बजे के बीच खाई जाती है इसलिए इसमें आप ज्यादा से ज्यादा फल खाएं। फलों में प्रचुर मात्रा में पानी होता है जो आपके शरीर की दिन भर की पानी की जरूरत को काफी हद तक पूरा करेगा। इससे शरीर को पोषक तत्व भी मिलेंगे। आप दही, शर्बत, खीरा, ककड़ी और कई तरह की हेल्दी चीजों का सेवन कर सकती हैं, इससे आपको प्यास भी कम लगेगी और आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगी।

नाक से सांस लें

जब आप मुंह से सांस लेते हैं तो हवा आपके मुंह से गुजरती है और आपका मुंह सूख जाता है। इस स्थिति में आपको प्यास का अहसास होता है। ऐसे में कोशिश कीजिए कि आप ज्यादा से ज्यादा नाक से ही सांस लें।

खुद को बिजी रखें

करवा चौथ पर अगर आप ऑफिस जा रही हैं तो जाहिर है कि आपका आधे से ज्यादा दिन काम में बीत जाएगा। लेकिन इस दिन घर पर रहने वाली महिलाओं को भी खुद को किसी काम में व्यस्त रखना चाहिए। आप अपना पसंदीदा टीवी सीरियल या फिल्में देखते हुए भी दिन बिता सकती हैं।

Leave a comment