KARNATAKA: मुंबई-हैदराबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

KARNATAKA: मुंबई-हैदराबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा, 5 लोगों की मौत

बीदार: कर्नाटक के मुंबई-हैदराबाद हाईवे पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।  सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हैदराबाद भिजवा दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना मुंबई-हैदराबाद हाईवे के बीदार इलाके की है। जहां एक परिवार कलबुर्गी स्थित दत्तात्रेय मंदिर से दर्शन करके वापस घर लौट रहा थे। तभी रास्ते में उनकी कार सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जा टकराई। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि 4 लोग एक ही परिवार के लोग था। जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिनका नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस मृतक की पहचान कर परिजनों को सूचना देगी।  

इससे पहले, कुकनूर में सड़क हादसे में चार महिलाओं समेत एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी। जबकि चार अन्य घायल हो गये. पुलिस के अनुसार, कुकनूर तालुक के बिन्याल गांव के देवप्पा कोप्पड़ (62) आठ अन्य लोगों के साथ जिला मुख्यालय कोप्पल से एक समारोह के बाद घर लौट रहे थे। तभी यह दर्दनाक हादसा हो गया।

Leave a comment