
Firing On Kapil Sharma Restaurent: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया में स्थित KAP'S CAFE पर 10 जुलाई को जमकर फायरिंग की गई। हाल ही इस सेस्तरां का उद्घाटन किया गया था। सवाल है कि बड़े ताम-झाम से शुरू हुआ कपिल शर्मा का ये प्रोजेक्ट तुरंत विवादों में क्यों आ गया? क्या है कपिल शर्मा की वो पुरानी टिप्पणी जिसको लेकर विवाद गहराया? कपिल के इस रेस्तंरा पर गैंगस्टर हरजीत सिंह लड्डी ने फायरिंग क्यों करवाई?
हालांकि, इस फायरिंग के बात कपिल के रेस्तरां ने बयान भी जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि हिंसा के जरिए टीम को धमकाया नहीं जा सकता। इंस्टाग्राम पर एक नोट में कहा गया कि इस घटना ने उन्हें स्तब्ध कर दिया है लेकिन, हार नहीं मानेंगे और हिंसा के खिलाफ मजबूती से खड़े रहेंगे।
क्या है कपिल से दुश्मनी की वजह?
सूत्रों के अनुसार द कपिल शर्मा शो के एक एपिसोड में एक पात्र ने निहंग सिखों के पहनावे और वेशभूषा पर हास्यपूर्ण टिप्पणी की थी। निहंग सिख धर्म के पारंपरिक योद्धा माने जाते हैं। आरोप है कि इन टिप्पणियों को सिख धार्मिक मूल्यों का मजाक उड़ाने और निहंगा समुदाय की भावनाओं को आहत करने वाला माना गया। वहीं, हमले की जिम्मेदारी लेते वक्त गैंगस्टर ने कहा कि कपिल के एक शो में आध्यात्मिक परंपराओं और निहंग सिखों की गरिमा का मजाक बनाया। कॉमेडी के नाम पर किसी भी धर्म या आध्यात्मिक पहचान का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए।
कैफे पर हुई 12 राउंड फायरिंग
कनाडाई मीडिया के अनुसार रेस्टोरेंट पर लगभग 12 गोलियां चलाई गई। पुलिस ने भी इस घटना पर एक बयान जारी किया और बताया कि अधिकारी गोलीबारी की घटना की जांच कर रहे हैं। सरे पुलिस सेवा को 120 स्ट्रीट के 8400 ब्लॉक में स्थित एक बिजनेस प्रतिष्ठान में गोलीबारी की सूचना मिली। पुलिस ने यह भी बताया कि अधिकारियों ने सबूत एकत्र कर लिए हैं और गवाहों की जांच की जा रही है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज भी खंगाला जा रहा है।
Leave a comment