Kanjhawala Case: क्यों लड़की को छोड़कर भागी थी उसकी दोस्त? हुआ बड़ा खुलासा

नई दिल्ली: दिल्ली के कंझावला में हुए दर्दनाक हादसे ने देशभर में सबको हिलाकर रख दिया। मामले में जांच कर रही पुलिस ने मृतका की सहेली से पूछताछ की, जो पीड़िता के साथ स्कूटी पर सवार थी। एक्सीडेंट में घायल होने के बाद वह अपने घर चली गई थी। लेकिन, जब पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने मृतका की सहेली से पूछताछ कर मामले की जांच में आगे बढ़ी।
पुलिस की पूछताछ में सहेली ने बताया कि ये घटना एक हादसा थी और गलती गाड़ी वालों की थी। जबकि आरोपियों ने पुलिस को बयान दिया है कि स्कूटी सड़क पर लहरा रही थी जिसकी वजह से टक्कर हुई। पुलिस पूछताछ में सहेली ने बताया कि वो एक साथ होटल में मौजूद थे। जब गाड़ी की टक्कर हुई तो वो डर गई, जिसकी वजह से उसने किसी को कुछ नहीं बताया।
घटना से पहले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें मृतक लड़की और उसकी दोस्त होटल से स्कूटी पर बैठकर साथ में निकल रही हैं। रात 1 बजकर 45 मिनट पर एक होटल से नए साल की पार्टी करके निकलती दिखाई दे रही हैं। इस दौरान स्कूटी दोस्त चला रही है, जबकि आगे जाकर स्कूटी मृतका चलती है।
ये है घटना
दिल्ली के कंझावला इलाके में 1 जनवरी को सड़क किनारे नग्न अवस्था में एक लड़की का शव बरामद हुआ था। शव के कई हिस्से बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए थे। पुलिस का दावा है कि कार सवार युवकों ने रास्ते में स्कूटी सवार लड़की को टक्कर मारी और उसको कई किलोमीटर तक घसीटा। पुलिस को स्कूटी घटनस्थल से कुछ दूरी पर मिली।
स्कूटी के नंबर से पुलिस ने मृतक लड़की की पहचान की। वहीं आरोपियों ने अपने बयान में बताया कि वह नशे में थे। इसलिए एक्सीडेंट के बाद लड़की का पैर गाड़ी में फंसा है, उनको पता ही नहीं चला। लेकिन जब पता चला, तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। ऐसे में वे डरकर शव को सड़क पर छोड़कर भाग गए।
Leave a comment