Search KhabarFast

Press ESC to close

कंगना रनौत थप्पड़ कांड के आरोपी को तोहफे में मिली सोने की अंगूठी, इस पार्टी ने किया मालामाल

कंगना रनौत थप्पड़ कांड के आरोपी को तोहफे में मिली सोने की अंगूठी, इस पार्टी ने किया मालामाल

Kangana Ranaut Slapped: इन दिनों कंगना का थप्पड़ कांड चर्चा में है। इस मामले में कुछ लोग कंगना के समर्थन में नजर आ रहे हैं। तो कुछ लोग एक्ट्रेस के खिलाफ भी बोल रहे हैं। कुलविंदर कौर अब कुछ लोगों के लिए लाइफ हीरो बन गई हैं, वो भी सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने कंगना को थप्पड़ मारा था। ऐसे में टीपीडीके पार्टी ने कुलविंदर को सोने की अंगूठी भेजने का फैसला किया है।

बता दें कि कंगना रनौत को थप्पड़ मारने के बाद सीआईएसएफ कर्मी कुलविंदर कौर ने कहा, "मैंने उसे थप्पड़ मारा क्योंकि उसने किसानों के विरोध के खिलाफ बयान दिया था। 'इसने बयां दिया था ना 100-100 रुपये के लिए बैठती है वाहा पे, मेरी मां बैठी थी'।

अंगूठी से किया जाएगा सम्मान

गौरतलब है कि ‘थानथाई’ पेरियार द्रविड़ कड़गम नाम की पार्टी ने ऐलान किया है कि वो आरोपी CISF जवान को सोने की अंगूठी भेजने का निर्णय कर चुके हं। ये एक खास रिंग होगी जिसमें पेरियार की तस्वीर भी होगी। इस 8 ग्राम की सोने की अंगूठी को कुलविंदर कौर के घर पर भेजा जाएगा। दरअसल, TPDK पार्टी इस बात से इम्प्रेस है कि किस तरह कुलविंदर कौर किसानों के लिए खड़ी हुई हैं। ऐसे में वो इस अंगूठी के साथ उनका सम्मान करना चाहते हैं।

सोने की अंगूठी के साथ जाएंगे ये खास तोहफे

वहीं पार्टी का कहना है कि पहले कुलविंदर कौर के घर पर कुरियर जाएगा। अगर वो इसे एक्सेप्ट करती हैं तो ठीक है नहीं तो पार्टी का कोई सदस्य ये तोहफा लेकर जाएगा। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि कुलविंदर सिंह को सोने की अंगूठी के साथ-साथ पेरियार की कुछ किताबें भी गिफ्ट की जाएंगी। यानी अब CISF महिला जवान को काफी बड़े लोगों का सपोर्ट मिल रहा हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Kal Ka Mausam 27 May: आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम, दिल्ली-UP समेत कई राज्यों में IMD का अलर्ट

27 मई को देशभर के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत 17 राज्यों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR में 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है। भीषण गर्मी के बीच यह बदलाव लोगों को राहत दे सकता है, लेकिन कई इलाकों में तेज तूफान और खराब मौसम परेशानी भी बढ़ा सकता है।

Monsoon Update: दिल्ली-UP-बिहार में कब पहुंचेगा मानसून? IMD ने बताई राहत की तारीख

भीषण गर्मी और लू से परेशान लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग (IMD) ने दिल्ली, यूपी और बिहार में मानसून की एंट्री को लेकर बड़ा अपडेट जारी किया है। रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही उत्तर भारत में मौसम का मिजाज बदलने वाला है और लोगों को तेज गर्मी से राहत मिल सकती है।

Twisha Sharma:ट्विशा शर्मा मामले में हुआ बड़ा खुलासा, पति समर्थ सिंह ने बताया उन्होंने अंतिम दिन क्या-क्या किया

Twisha Sharma Death Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में नए खुलासे हुए हैं। ट्विशा के पति समर्थ सिंह ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस की घंटों पूछताछ में समर्थ सिंह ने खुद को बेकसूर साबित करने के लिए ट्विशा को मानसिक रूप से बीमार बताने से लेकर गर्भपात कराने जैसे कई राज उगले हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast