कंगना रनौत जल्द पॉलिटिक्स में लेंगी एंट्री! बोली- अगर भगवान श्री कृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

कंगना रनौत जल्द पॉलिटिक्स में लेंगी एंट्री! बोली- अगर भगवान श्री कृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ेंगे

Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत अपनी फिल्म तेजस को लेकर काफी चर्चाओं में छाई हुई है। हालांकि उनकी फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। लेकिन बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 5.53 करोड़ कर पाई है। इसके लिए कंगना भी काफी दुखी है। जिसके लिए वह हाल ही में  द्वारकाधीश मंदिर पहुंची थी। जहां उन्होंने बताया कि वह वो कई दिनों से बेचैन थीं, लेकिन भगवान के दर्शन करने के बाद उनके मन को शांति मिली है। इस बीच कंगना ने पॉलिटिकल को लेकर एक हिंट दिया है।

लोकसभा का चुनाव लड़ सकती है कंगना रनौत

दरअसल पॉलिटिकल हो या सोशल, कंगना रनौत हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखती हैं। इस बीच उनसे  पॉलिटिक्स में एंट्री करने को लेकर सवाल किया गया। जिसके जवाब में उन्होंने लोकसभा चुनाव लड़ने का हिंट दिया है। उनका कहना है अगर भगवान श्री कृष्ण की कृपा रही तो लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। कंगना द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन गई थीं। भगवान के दर पर माथा टेकने के बाद एक्ट्रेस ने राजनीति में आने का हिंट दिया।

मन शांत करने के लिए द्वारिकापति पहुंची

कंगना ने इंस्टा पर द्वारकाधीश मंदिर के दर्शन करते हुए एक फोटो शेयर की है। साड़ी पहने कंगना बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने बताया कि कैसे वह कई दिनों से बेचैन थीं, लेकिन भगवान के दर्शन करने के बाद उनके मन को शांति मिली। कंगना लिखती हैं- कुछ दिनों से मन बहुत परेशान था, द्वारकाधीश के दर्शन करने का मन हो रहा था। जैसे ही मैं श्रीकृष्ण की इस दिव्य नगरी द्वारका में आया तो यहां की धूल देखकर ही ऐसा लगा जैसे मेरी सारी चिंताएं दूर होकर मेरे चरणों में गिर गई हों। मेरा मन स्थिर हो गया और मुझे असीम आनंद की अनुभूति हुई। हे द्वारिकापति, अपना आशीर्वाद ऐसे ही बनाए रखना. हरे कृष्णा।

Leave a comment