गुरु जग्गी वासुदेव के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोली- सरकार ईशा फांउडेशन को परेशान कर रही

गुरु जग्गी वासुदेव के समर्थन में उतरीं कंगना रनौत, बोली- सरकार ईशा फांउडेशन को परेशान कर रही

Kangana Ranaut Support Jaggi Vashudev:  भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत ने सद्गुरू जग्गी वासुदेव का समर्थन किया है। बता दें कि एक अक्टूबर यानी मंगलवार को ईशा फाउंडेशन के आश्रम में पुलिस पहुंची थी। ये आश्रम कोयंबटूर के थोंडामुथुर में है। एक रिटायर्ड प्रोफेसर के दावे पर छापेमारी की गई थी।

रिटायर्ड प्रोफेसर ने दावा किया था कि उनकी दो बेटियों को उनकी इच्छा के खिलाफ आश्रम में रखा गया है। सद्गुरु पर महिलाओं को सिर मुंडवाने और सांसरिक जीवन त्यागने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। इस आरोप के खिलाफ कंगना रनौत गुरु जग्गी वासुदेव के समर्थन में आईं। साथ ही कंगना ने आरोप को बेतुका बताया है।

क्या बोलीं कंगना रनौत        

कंगना रनौत ने कहा कि जब प्रोफेसर की बेटी को कोर्ट में पेश किया गया तो उसने आरोप को खारिज कर दिया है। प्रोफेसर की बेटियों ने कहा कि वह अपनी इच्छा से ईशा फाउंडेशन में रह रही है। कंगना ने सोशल मीडिया पोस्ट पर कहा कि क्या बेतुका आरोप है ? सद्गुरु जी कभी भी विवाह के खिलाफ नहीं हैं> आश्रम के मंदिर में कई लोगों की शादी हुई है। आश्रम में रहने वाले तमाम वालंटियर्स शादी करना पसंद करते हैं। बता दें कि मद्रास हाई कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार से सद्गुरु के खिलाफ सभी दर्ज आपराधिक मामलों के खिलाफ रिपोर्ट मांगी थी। जिसके बाद एक अक्टूबर यानी मंगलवार को 150 पुलिसकर्मियों की टीम फाउंडेशन पहुंची थी।

कंगना का डीएमके सरकार पर निशाना          

कंगना ने आगे कहा कि ये दो ब्रह्मचारिणी हैं। जिन्होंने एक दशक से अधिक समय पहले सांसारिक जीवन को त्यागने का फैसला किया था। साथ ही साधना के लिए अपना जीवन समर्पित करने का फैसला किया था। उनके पिता ने सद्गुरु के खिलाफ बच्चियों की अपहरण का आपराधिक मामला दर्ज करवाया, लेकिन जब लड़कियों को अपने घर वापस जाने के लिए कहा गया तो। उन्होंने मना कर दिया और आश्रम में खुशी-खुशी रहने लगीं। अब अचानक से डीएमके सरकार ईशा फाउंडेशन को इस मामले में परेशान कर रही है।  जैसे यह कोई ताजा बात है। शर्मनाक। 

Leave a comment