Kalashtami Vrat 2024: कालाष्टमी पर काल भैरव को लगाएं इन चीजों का भोग, दूर होंगी सभी परेशानियां

Kalashtami Vrat 2024: कालाष्टमी पर काल भैरव को लगाएं इन चीजों का भोग, दूर होंगी सभी परेशानियां

Kalashtami Vrat 2024: कालाष्टमी, जिसे काल भैरव अष्टमी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह त्योहार भगवान शिव के भैरव रूप की पूजा के लिए समर्पित है। कहते हैं इस दिन जो व्रत करता है उसके सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। पंचाग के मुताबिक, हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी मनाते हैं।इस बार आषाढ़ महीने की कालाष्टमी 28 जून को पड़ रही है।

इस दिन शुक्रवार पड़ रहा है। कालाष्टमी व्रत की पूजा के लिए निशिता मुहूर्त की मान्यता होती है। इस व्रत की पूजा रात में करते हैं। लेकिन तंत्र-मंत्र की सिद्धि के लिए निशिता काल में काल भैरव की पूजा करते हैं। ऐसे में जानेंगे की कालाष्टमी पर काल भैरव को क्या भोग लगाना चाहिए।

लगाएं ये भोग

कालाष्टमी वाले दिन काल भैरव के सात्विक भोग में हलवा, खीर, गुलगुले (मीठे पुए) जलेबी, फल आदि जरूर से शामिल करनी चाहिए। इस दिन काल भैरव को पान, सुपारी, लौंग, इलायची, मुखवास आदि चीजें भी चढ़ाई जाती हैं। भगवान काल भैरव को लगाने वाला भोग शुद्ध घी से ही बनाकर चढ़ाए। काल भैरव की पूजा के लिए धूप, दीप और अगरबत्ती जलानी चाहिए और काल भैरव की आरती गानी चाहिए। अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। इसके साथ ही इस दिन काल भैरव को भोग लगाने के बाद गरीबों को भोजन जरूर खिलाएं।

कालाष्टमी का महत्व

मान्यता है कि इस दिन इनकी अराधना करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और मनचाही मुरादें पूरी होती हैं। भगवान भैरव अपने जातक की हर संकट से रक्षा करते हैं और इनके पूजन से सभी प्रकार की नकारात्मक शक्ति से भी छुटकारा मिलता है। इस दिन की पूजा में भैरव चालीसा का पाठ अवश्य करना चाहिए। इसके अलावा काल भैरव के वाहन काले कुत्ते को इस दिन भोजन जरूर कराना चाहिए। यह करने से भैरव बाबा बहुत प्रसन्न होते है जिससे भक्तों कि सारी मनोकामनाएं पूरी होती है।

Leave a comment