Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 5 September 2026: इन राज्यों में भारी बारिश की संभवाना, जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 5 September 2026: इन राज्यों में भारी बारिश की संभवाना, जानें दिल्ली-एनसीआर में कैसा रहेगा मौसम

Kal Ka Mausam 5 September 2026:  4 सितंबर को देश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की गतिविधियां अलग-अलग क्षेत्रों में अलग-अलग रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 5 सितंबर को उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बारिश का दौर सक्रिय रहेगा, जबकि मध्य भारत के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर-पश्चिम भारत की बात करें तो 5 सितंबर को जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और आसपास के क्षेत्रों में कई स्थानों पर बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने का अनुमान है। IMD ने उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बने रहने की संभावना जताई है।

इन राज्यों में कैसा रहेगा मौसम

मध्य भारत में मौसम अपेक्षाकृत ज्यादा सक्रिय रह सकता है। पूर्वोत्तर मध्य प्रदेश और आसपास बने निम्न दबाव क्षेत्र के प्रभाव से मध्य प्रदेश में 5 सितंबर तक कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इससे निचले इलाकों में जलभराव और स्थानीय स्तर पर नदी-नालों के जलस्तर बढ़ने की स्थिति बन सकती है।

पूर्वोत्तर के मौसम का हाल


पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत में भी कई इलाकों में बारिश जारी रहने की संभावना है। पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा और आसपास के क्षेत्रों में मानसूनी सिस्टम के प्रभाव से गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। IMD के अनुसार बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम हिस्से में नया चक्रवाती परिसंचरण बनने की संभावना है, जिसका असर आगे पूर्वी और पूर्वोत्तर प्रायद्वीपीय भारत पर पड़ सकता है।

दक्षिण भारत में कैसा रहेगा मौसम

वहीं दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में अगले एक सप्ताह के दौरान बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कमजोर रहने का अनुमान है। यानी कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल के कई हिस्सों में मौसम अन्य क्षेत्रों की तुलना में कम सक्रिय रह सकता है। IMD के सितंबर के मासिक अनुमान के मुताबिक पूरे देश में सितंबर की कुल बारिश सामान्य से कम रहने की संभावना है। 
Also read: PM Modi News: भारत-बेल्जियम के बीच MoU का आदान-प्रदान, PM मोदी बोले- रिश्तों की जड़ें इतिहास में गहरी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

फुकेट-दिल्ली विमान टर्बुलेंस मामले में एयर इंडिया ने पायलट को किया बर्खास्त, गांजा के नशे उड़ा रहा था फ्लाइट

Air India Pilot Terminated: एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो यानी एआईबीबी की रिपोर्ट की जांच में सामने आया है कि फुकेत से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट A12379 के एक पायलट का नशे से जुड़ी जांच पॉजिटिव आई है। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद एयर इंडिया ने कार्रवाई करते हुए पायलट को बर्खास्त कर दिया गया है। . रिपोर्ट के अनुसार उड़ान के दौरान विमान अचानक करीब 300 फीट नीचे आ गया था।

Uttar Pradesh News: बुलंदशहर से हिरासत में लिया गया स्वतंत्र भारद्वाज, CJP प्रदर्शनकारी के पिता से मारपीट का आरोप

Uttar Pradesh News:दिल्ली पुलिस ने स्वतंत्र भारद्वाज को उत्तर प्रदेश के बुलन्दशहर से हिरासत में लिया है। स्वतंत्र भारद्वाज पर आरोप है कि उसने जंतर मंतर प्रदर्शन में शामिल लड़की निशु आजाद के पिता संजय कुमार के साथ हाथापाई की थी। कॉकरोच जनता पार्टी के नेताओं ने स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी को मांग को लेकर शुक्रवार यानी 4 सितंबर को दिल्ली के पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पर धरना दिया था।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast