Search KhabarFast

Press ESC to close

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगाया आरोप, कहा- भोजपुरी स्टार्स के डर से किसी ने नहीं कि मदद

ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर लगाया आरोप, कहा- भोजपुरी स्टार्स के डर से किसी ने नहीं कि मदद

Bihar Election Controversy: बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद उन्होंने बताया कि उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री से उतना समर्थन नहीं मिला, जितनी उन्हें उम्मीद थी। उनका कहना है कि पवन सिंह का इस इंडस्ट्री में बड़ा दबदबा है और इसी वजह से कई लोगों ने चुनाव में उनका साथ नहीं दिया।

ज्योति को झेलना पड़ा नुकसान

भोजपुरी फिल्म जगत का प्रभाव राजनीति में भी देखने को मिल रहा है। बड़े कलाकार लोगों पर काफी प्रभाव डालते हैं, इसलिए चुनावों में उनकी पॉपुलैरिटी मायने रखती है। ज्योति सिंह का कहना है कि इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों का झुकाव पवन सिंह की तरफ होने की वजह से उन्हें नुकसान का सामना करना पड़ा। उन्होंने जब कुछ लोगों को किसी ना किसी मदद के लिए कॉन्टैक्ट किया तो सभी ने बेकार का बहाना बनाकर मना कर दिया।

ज्योति ने किया इंटरव्यू में खुलासा

ज्योति ने एक इंटरव्यू में बताया कि मैंने इंडस्ट्री के कई लोगों को कॉल किया तो मुझे साफ समझ आया कि वो लोग बहाना बना रहे हैं, क्योंकि मैंने एक बार म्यूजिक चैनल के लिए गाने भी मांगे, बीच में जब मैं कुछ और कर रही थी तो लोगों ने तब भी मना कर दिया था। वैसे भी मैंने कई बार कोशिश की तो हर बार मुझे मना किया जाता रहा। सब ने कोई ना कोई बहाना ही बनाया, कि मैं यहां नहीं हूं, मैं तो निकल गया हूं। इसके बाद मुझे पता चला की कोई मेरी मदद नहीं करना चाहता है। आगे ज्योति ने पवन सिंह का नाम लिए बिना नाम लिए कहा कि ये सब डर की वजह से ही किया जा रहा है। उन्होंने ये भी कहा कि इंडस्ट्री में रहकर और कोई क्या कर सकेगा। साफ समझ आया मुझे ये सब दबदबे में क्या किया जा रहा है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

भूपेंद्र हुड्डा के गूंगी,बहरी और अंधी सरकार वाले बयान पर आरती राव का पलटवार, कहा- हम दक्षिण हरियाणा के लोग हैं और हमने कांग्रेस के…

झज्जर में एक कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के “गूंगी,बहरी और अंधी सरकार” वाले बयान पर तीखा पलटवार किया।

PM Modi in Kerala: पीएम मोदी का बड़ा दावा, LDF की विदाई तय; NDA सरकार बनाने का भरोसा

PM Modi in Kerala: केरलम के पथनमथिट्टा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं पहले भी यहां आया हूं लेकिन इस बार हवा का रुख कुछ और है। केरलम में अब सबसे बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है। 9 अप्रैल को वोटिंग और 4 मई को दशकों के कुशासन के अंत की घोषणा होगी। यह पक्का हो चुका है कि LDF सरकार के जाने का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। केरलम में पहली बार भाजपा-NDA की सरकार आने वाली है।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

Shashi Tharoor's Convoy Attack: केरलम विधानसभा चुनावी प्रचार के दौरान कांग्रेस सांसद शशि थरूर के काफिले पर शुक्रवार शाम को हमला किया गया। मलप्पुरम जिले के वंडूर के चेल्लिथोड इलाके में उपद्रवियों के एक समूह ने उनकी गाड़ी को बीच सड़क पर रोक लिया और घेर लिया। हमलावरों ने शशि थरूर पर बदसलूकी की और उन पर हाथ उठाने की कोशिश की। इतना ही नहीं जब उनके गनमैन ने रोकना चाहा, तो उन्हें भी बुरी तरह पीटा गया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast