Ghaziabad Suicide: यूपी के गाजियाबाद टीला मोड़ क्षेत्र में तीन सगी नाबालिक बहनों ने सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि तीनों मोबाइल गेमिंग एप की आदि बताई जा रही है। भारत सिटी सोसाइटी की 9वीं मंजिल से कूद कर मौत को गले लगा लिया। घटना के बाद इलाके में सन्नाटा पसर गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई। ...
Rampur Crime: कहते हैं नशा इंसान का सर्वनाश कर डालता है। ऐसा ही कुछ जनपद रामपुर में भी देखने को मिला है जब शराब के पैसे मांगने पर न देने के चलते नशेड़ी बेटे ने अपनी मां का ही कत्ल कर डाला है। बेटे द्वारा मां के कत्ल की घटना ने एक बार फिर से इंसानियत को शर्मसार कर डाला है। फिलहाल पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद आरोपी कातिल बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। ...
HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी जिले में मंगलवार को एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। भिवानी कोर्ट में पेशी पर आए एक युवक पर अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। गोली चलने की सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए। घटना के करीब एक घंटे बाद 8 बदमाश को पकड़ लिया है। वहींदो की तलाश जारी है। ...
Haryana News: हरियाणा के नारनौल के निजामपुर थाना क्षेत्र के गांव तलोट में आपसी रंजिश के चलते हुए झगड़े में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वहीं बीच-बचाव करने आई उसकी मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना सोमवार रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान हरिश निवासी गांव तलोट के रूप में हुई है। ...
UP Crime News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पहचान छिपाकर सैकड़ों लड़कियों को प्रेम और नौकरी के झांसे में फंसाया। आरोपी ने उनके अंतरंग पलों के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया और उन्हें देह व्यापार के जाल में धकेला। पीड़िता के अनुसार, यह नेटवर्क देश के साथ-साथ विदेशों तक फैला हुआ है, जहां लड़कियों को जबरन भेजा जाता था। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है। ...
UP NEWS: यूपी के हापुड जिले के थाना बहादुरगढ़ क्षेत्र में घर में अकेली एक महिला की बदमाशों ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंच घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए शव को पोस्टमार्टम को भेज जांच शुरू कर दी है। ...
HARYANA NEWS: हरियाणा के यमुनानगर में अपराध शाखा की टीम और बदमाश के बीच देर रात मुठभेड़ हो गई। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पुल से कूदकर भागने की कोशिश कर रहा था, भागते समय गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वह जमानत पर बाहर चल रहा था। पुलिस ने मौके से पिस्टल भी बरामद की है। ...
Haryana News: हरियाणा के करनालमेंराज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, करनाल ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए आज प्रमोद कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ (ग्रुप बी) कार्यालय सेंटर ऑफ एक्सीलेंस फॉर वेजिटेबल्स (सी.ई.वी.), घरौण्डा, जिला करनाल को ₹35,000 (पैंतीस हजार रुपये) की नकद रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। ...
Haryana News:हरियाणा के मुलाना के गांव कलालटी में दो गुटों के बीच आपसी विवाद उस समय हिंसक हो गया जब गोलियां चल गईं। फायरिंग की इस घटना में दो मासूम बच्चे घायल हो गए। बच्चों को इलाज के लिए अम्बाला के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। ...
Faridabad Suicide: हरियाणा के फरिदाबाद जिले एनआईटी-5 जी ब्लॉक में एनआईटी-5जी ब्लॉक में 21वर्षीय युवक अंशुल नन्दा ने इंस्टाग्राम पर भावुक स्टोरी डालने के बाद अपने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ...