जुर्म

UP: एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, गांव में दहशत का माहौल

UP: एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या, गांव में दहशत का माहौल

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या कर दी गई है। मरने वालों में पति,पत्नी और उनके तीन बच्चे शामिल हैं। जैसे ही घटना की खबर मिली तो पूरे इलाके में हड़कप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। और मामले की बारीकी से जांच कर रही है। एक ही परिवार के इतने लोगों की हत्‍या से गांव में दहशत का माहौल है। ...

Himachal: ‘साहब! मेरा बेटा मरा नहीं उसकी हत्या की गई है’ गांव वासियों सहित माता-पिता ने किया धरना प्रदर्शन

Himachal: ‘साहब! मेरा बेटा मरा नहीं उसकी हत्या की गई है’ गांव वासियों सहित माता-पिता ने किया धरना प्रदर्शन

कांगड़ा: साहब! मेरा बेटा मरा नहीं बल्कि उसे मारा गया है, जिन लोगों ने उसे मारा है उसके खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही कर मेरे 13 वर्षीय बेटे को इंसाफ दिलाया जाए। ये शब्द बैजनाथ के रहने वाले सुभाष चंद ने जिला पुलिस अधीक्षक डॉ.खुशाल शर्मा के समक्ष कहे। सुभाष चंद ने एसपी कांगड़ा से अपने 13 वर्षीय बेटे मनीष के हत्यारों के खिलाफ मामला दर्ज कर जल्द से जल्द कार्रवाई करने और बेटे को इंसाफ दिलाने की गुहार लगाई है। ...

PUNJAB: 7 राइफल, 7 पिस्टल के साथ 16 गैंगस्टर पर पुलिस का शिकंजा, 4 बड़े गैंगस्टर भी शामिल

PUNJAB: 7 राइफल, 7 पिस्टल के साथ 16 गैंगस्टर पर पुलिस का शिकंजा, 4 बड़े गैंगस्टर भी शामिल

पंजाब के अमृतसर जिले की ग्रमीण पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,पुलिस जिला ग्रमीण के एसएसपी ने प्रेस वार्ता करते हुए जानकारी दी कि अमृतसर के ब्यास पुलिस ने 16 के करीब गैंगस्टर काबू किए है,जिनके पास से पुलिस ने 7 राईफल और 7 पिस्टल बरामद की हैं। वहीं उन्होंने कहा कि पजाब सरकार की तरफ से गैंगस्टरों को खत्म करने की मुहिम शुरू की गई है। ...

UP: आसाराम के आश्रम में मिला बच्ची का शव, कई दिनों से थी लापता

UP: आसाराम के आश्रम में मिला बच्ची का शव, कई दिनों से थी लापता

उत्तर प्रदेश के गोंडा में स्थित आसाराम के आश्रम में एक और बड़ी घटना सामने आई है। आश्रम में ऑल्टो कार में बच्ची का शव मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बच्ची की उम्र करीब 13-14 साल बताई जा रही है। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। ...

Haryana: पलवल में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े हथियारों के बल पर लाखों रुपए की लूट

Haryana: पलवल में बदमाशों के हौसले बुलंद, दिन दहाड़े हथियारों के बल पर लाखों रुपए की लूट

हरियाणा के पलवल जिले के होडल में लक्ष्मी नारायण मंदिर के निकट एक ज्वैलर्स की दुकान से बाईक सवार नकाबपोश तीन बदमाश दिन दहाडे लाखों रुपए कीमत के सोने चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। दुकानदार और आसपास के लोगों ने जब बदमाशों का पीछा करना शुरु किया तो बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। ...

Haryana: दस हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई बड़ी वारदातों में था शामिल

Haryana: दस हजार का इनामी बदमाश चढ़ा पुलिस के हत्थे, कई बड़ी वारदातों में था शामिल

हरियाणा में रोहतक पुलिस का एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दस हजार के इनामी के बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। रोहतक पुलिस की सीआईए एक को सूचना मिली थी कि गांव खेड़े वाली में अक्टूबर 2021 से हत्या के मामले में जेल से भगोड़ा आरोपी गांव में है इसी सूचना के आधार पर क्या यह उनकी टीम ने आरोपी नवीन ऑफ अंडर को गिरफ्तार किया। ...

Haryana: इंसाफ की मांग को लेकर सिरसा से अम्बाला गृह मंत्री अनिल विज से मिलने पैदल निकला एक बुजुर्ग पिता

Haryana: इंसाफ की मांग को लेकर सिरसा से अम्बाला गृह मंत्री अनिल विज से मिलने पैदल निकला एक बुजुर्ग पिता

हरियाणा के सिरसा में 15 मार्च को डबवाली के गांव गोदिका में एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्तिथियों में मौत होने के मामले में अभी तक आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है जिनकी गिरफ़्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजन पिछले कई दिनों से पुलिस से गुहार लगा रहे है लेकिन पुलिस ने अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ़्तारी नहीं की है। ...

UP: टॉफी खाने के बाद 4 बच्चों की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

UP: टॉफी खाने के बाद 4 बच्चों की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर में एक दर्दनाक हादसा हो गया है। जहां टॉफी खाने के बाद 4 बच्चों की मौत हो गई है। जिसके बाद पूरे गांव हड़कंप मच गया है। मृतकों में दो लड़के और दो लड़किया भी शामिल है। परिजनों के मुताबिक किसी अनजान शख्स में उनके घर के दरवाजे पर टॉफी फेंकी, जिसे बच्चों ने खाया और उनकी मौत हो गई. पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है। ...

Haryana: ऑनर किलिंग मामले में 16 दोषियों को हुई उम्रकैद की सजा

Haryana: ऑनर किलिंग मामले में 16 दोषियों को हुई उम्रकैद की सजा

फतेहाबाद: हरियाणा के फतेहाबाद जिले के गांव ढिंगसरा के बहुचर्चित आनर किलिंग मामले में सभी 16 आरोपियों को सजा सुना दी है। इन सभी आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुना दी गई है। पुलिस ने 1 जून 2018 को सुंदरलाल, शेर सिंह, बलवान, विक्रम, भंवर सिंह उर्फ भंवरा, बलराज सिंह, नेकीराम, रवि, धर्मपाल उर्फ जागर, रवि, दलबीर, सुरजीत, श्रीराम, साहबराम, वेदप्रकाश, वीरूराम, विनोद कुमार, बलबीर सिंह को हत्या सहित अनेक धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। साथ ही 17वें आरोपी की श्रीराम की कोर्ट ट्रायल के दौरान मौत हो गई थी। ऐसे में अब केवल 16 ही आरोपित इस मामले में बचे थे। ...

UP CRIME: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 1  की मौत, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

UP CRIME: दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 1 की मौत, एक दर्जन से ज्यादा लोग घायल

उत्तर प्रदेश के जनपद सहारनपुर के थाना नानौता क्षेत्र के गांव ढाकादेई में आपसी कहासुनी के बाद दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर-संघर्ष के दौरान एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक महिला समेत करीब 15 लोग घायल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालातों पर काबू पाने के साथ ही तनाव को देखते हुए गांव में पीएसी बल को तैनात किया। वहीं सभी घायलों को जिला अस्पताल कराया भर्ती मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। ...