हरियाणा के झज्जर जिले के गांव दूबलधन में संजय नामक युवक की अज्ञात लोगों ने लाठी व डंडे मार कर हत्या कर दी। यह वारदात उस समय हुई जब संजय अपने खेत में बने मकान की छत पर सो रहा था। इस हत्या की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और पुलिस ने मृतक संजय के भाई शमशेर की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ...
हरियाणा के रोहतक जिले के मदीना गांव में एक व्यक्ति को शव पेड़ से लटका हुआ मिला। जिसका नाम रिंकू बताया जा रहा है। इस हादसे की सूचना मिलते ही पुसिल की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। ...
हरियाणा में बीते कई दिनों में बैंक कर्मचारियों और बैंकों में लूट की वारदात सामने आ रही है और हरियाणा पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है, सोनीपत के साई बाबा मंदिर रोड पर आज दिनदहाड़े सड़क किनारे खड़े तीन युवकों ने पहले तो बाइक सवार दो युवकों को रुकवाया और उन पर लाठी-डंडे बरसाते हुए उनके बैग में रखे 20 लाख रुपए छीनकर फरार हो गया, वारदात की सूचना मिलने के बाद सोनीपत के कई थानों के साथ-साथ क्राइम ब्रांच की टीम में भी मौके पर पहुंची और मामले की गहनता से जांच में जुट गई। ...
यूपी के मैनपुरी में विवाहिता की हत्या कर शव को जलाने का मामला सामने आया है। लड़की वाले पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने शव को चिता से अधजली हालत में उठा लिया। लेकिन शव पूरी तरह से जल चुका था जिसके बाद पुलिस ने उसका दोबारा अंतिम संस्कार करा दिया। वहीं लड़की वालों की तहरीर पर पुलिस ने 4 ससुरालीजनों के खिलाफ हत्या के बाद सबूत मिटाने के प्रयास की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। ...
हरियाणा के झज्जर में बेरी के गांव गोच्छी के पास से गुजर रही जेएलएन नहर में एक युवक का शव मिला है। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी मच गई है। लोगों ने शव को देखते हुए इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जिस को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और अस्पताल में 72 घंटों के लिए पहचान के लिए रखवा दिया है। ...
हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के जसौर खेड़ी गांव में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी है। जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही उन्होंने शिकायत दर्ज कर जांच में जट गई है। ...
हरियाणा में क्राइम बढ़ता ही जा रहा है दिन पर दिन लूट, अपरहण,हत्या,बलात्कार की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं रोहतक में बदमाशों को पुलिस व कानून का कोई डर नहीं है रोहतक में बेखोफ हो कर बदमाश सरेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे है। रोहतक शहर के सैनीवास मोहल्ले में चार बदमाश एक काले रंग की वरना में आते है और एक प्रोपर्टी डीलर के ऑफिस के गेट पर डोगे से फायर करते है। यह सारी की सारी फायरिंग की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। किस प्रकार से बिना किसी खोफ के फायर कर रहा है। फायर करने के बाद मौके से फरार भी हो जाते है। ...
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के एक बार फिर पांच लोगों की हत्यानिर्गम हत्या कर दी गई है। जानकारी के अनुसार पूरा परिवार घर में सो रहा था। तभी कुछ बदमाशों ने घर में घुसकरपरिवार के मुखिया, उसकी पत्नी, बेटी, बहू की धारदार हथियार से हत्या की गई। वहीं घर का दूसरा किसी शादी में शामिल होने गया था जिसकी वजह से वह बच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुट गई। ...
हरियाणा के सोनीपत जिले के राई में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब जिला के कोर्ट की धरती गोलियों की गूंज से दहल उठी। जिसके चलते आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। दरअसल गांव की युवती से प्रेम विवाह करना युवक को महंगा पड़ गया है। युवक को ऐसी सजा मिली, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे। कोर्ट में पत्नी की हत्या की गवाही देने आए पति को अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भून दिया। ...
हरियाणा के बहादुरगढ़ में एक 10 साल के बच्चे की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। बच्चे की हत्या कर शव पहले तो एक खाली पड़े प्लॉट में फेंक दिया गया और बाद में उसकी पहचान छुपाने के लिए शव को आग भी लगा दी गई। बच्चा कल शाम को घर से खेलने के लिए बाहर निकला था। लेकिन रात भर वापस नहीं लौटा। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी पुलिस और परिजनों ने भी रात भर बच्चे की तलाश की। लेकिन सुबह के समय बच्चे का शव घर से महज 100 मीटर की दूरी पर अधजली अवस्था में पड़ा हुआ मिला। ...