नई दिल्ली:पंजाबी सिद्ध मूसेवाला की हत्या के कई खुलासे हो चुके है। वहीं पुलिस के हाथ शार्प शूटर हाथ लगे है। जिसमें हत्या को लेकर कई खुलासे भी खोले है। लेकिन इस हत्या में एक शख्स सबसे ज्यादा उछल रहा है वो है गोल्डी बराड़। जो अभी तक पुलिस के हाथ से बाहर है। वहीं गोल्डी बराड़ नाम के एक शख्स ने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें वो खुद मूसेवाला की हत्या कबुल रहे है और साथ की साथ कह रही है कि उसे सिद्ध की हत्या का कोई अफसोस नहीं है। ...
कस्टम विभाग को दिल्ली में एक बड़ी कामयाबी मिली है,कस्टम विभाग ने एक विवाहित जोड़े को गिरफ्तार किया है। विवाहित जोड़े को दिल्ली में इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय (IGI) हवाई अड्डे पर गिरफ्तार किया गया था।जो कथित तौर पर देश में 45 हैंड गन की तस्करी करने की कोशिश कर रहा था। खबरों के मुताबिक, अधिकारियों ने कहा कि अब बैलिस्टिक रिपोर्ट इस बात की पुष्टि करेगी कि बंदूकें असली हैं या नहीं।लेकिन आपको बता दे कि,एक अधिकारी ने कहा कि, " राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (NSG) ने पुष्टि की है कि बंदूकें पूरी तरह से काम कर रही हैं।" ...
हम सब अपने जीवन में जल्द से जल्द अमीर बनना चाहते है। बस कोई अपनी मेहनत और लगन से अपना नसीब लिखना चाहता है और कोई जल्द अमीर बनने के लिए शॉर्टकट आता है। बस फर्क इतना है कि एक रास्ता आपको समाज में इज्जत दिलाता है और एक रास्ता हमें जुर्म की अंधेरी दुनिया में, बस इसी कड़ी में साहिबाबाद पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जो रातों रात अममी बने की चाह में अपने घर में जाली नोंट छाप रहा था। पुलिस ने इस व्यक्ति के पास से भारी मात्रा में नकली नोंट भी मिले है। ...
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुध विहार थाना पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान एक शातिर ऑटो लिफ्टर को धर दबोचा है जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की 3 दोपहिया वाहन बरामद की है। आरोपी पहले भी चोरी,आर्म्स एक्ट और डकैती के 7 मामलो में शामिल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ...
सोनीपत: हरियाणा के सोनपीत जिले के मुरथल थानाक्षेत्र में जीटी रोड के पास एक कंपनी के पीछे युवक का शव पड़ा मिला। उसकी हत्या चाकुओं से गोदकर की गई थी। पुलिस ने मृतक के पास मिले मोबाइल से उसके स्वजन को सूचना दी। युवक क्षेत्र के गांव भिगान का रहने वाला था। वह मुरथल में ही एक कंपनी में सिक्योरिटी का कर्मचारी था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने दावा किया है कि जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी होगी। ...
गुरूग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम जिले के बहुचर्चित 2017 में नाबालिग छात्र के हत्याकांड मामले में आरोपी छात्र पर नाबालिग के तौर पर मुकदमा चलेगा। इस पूरे मामले पर सुप्रीम कोर्ट में सुनावाई हुई। कोर्ट ने कहा कि हत्या की वारदात के समय आरोपी की उम्र साढ़े 16 साल थी। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट के फैसले को सही माना है। बता दें कि मामले की सुनवाई के दौरान पीड़ित परिवार की तरफ से मांग की गई कि इस जघन्य अपराध के लिए आरोपी पर बालिग के तौर पर मुकदमा चलना चाहिए। ...
रोहतक: हरियाणा के रोहतक में चाय की दुकान पर चाय के लिए हुए विवाद में दुकानदार ने अभिषेक नामक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी, हत्या की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक की मां का कहना है कि दुकानदार सोनू व उसके साथियों ने मेरे सामने अभिषेक को चाकू मारे है। फिलहाल सिटी थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है। ...
बहादुरगढ़: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स STF बहादुरगढ़ की विशेष टीम ने कुख्यात लारेंस बिश्नोई गिरोह के 5 कुख्यात बदमाशों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। जिन्हें गिरफ्तार किया गया है उनमें मुसेवाला हत्याकांड में गिरफ्तार टीनू भिवानी का छोटा भाई एवं दक्षिण हरियाणा में बिश्नोई गिरोह के ड्रग का कारोबार संभालने वाले चिराग के अलावा देश का मशहूर कार चोर मनोज बक्करवाला भी शामिल हैं। उनके अलावा राजस्थान के बाड़मेर का रहने वाला कुख्यात बदमाश प्रकाश बाड़मेर, अमित निवासी पिंजौर एवं संजय सीट कवर वाला निवासी जीरकपुर शामिल हैं। ...
गुजरात पुलिस ने राज्य में एक नकली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) रैकेट का भंडाफोड़ किया है।जिसमें रूस के पंटर्स के लिए मैचों का यूट्यूब लाइव स्ट्रीम किया जा रहा था। नकली आईपीएल मैच खेतिहर मजदूरों के बीच खेले गए, जो खिलाड़ी होने का नाटक कर रहे थे।एक प्रमुख आरोपी शोएब दावड़ा ने किराए के कृषि मैदान पर एक क्रिकेट मैदान तैयार किया और लगभग 20 खेत मजदूरों और बेरोजगार स्थानीय युवाओं को टी-शर्ट पहनकर खेल खेलने के लिए काम पर रखा। ...
मुंबई बम धमाकों में उम्रकैद की सजा को चुनौती देने वाली गैंगस्टर अबू सलेम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि वह उसकी सजा की अवधि को कम नहीं कर सकता। सलेम ने इस आधार पर एक याचिका दायर की थी कि भारत द्वारा उसके प्रत्यर्पण के लिए 2002 में पुर्तगाल को दिए गए एक गंभीर आश्वासन के तहत उसकी सजा 25 साल से अधिक नहीं हो सकती है। ...