
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के रोहिणी इलाके में बुध विहार थाना पुलिस टीम ने पेट्रोलिंग के दौरान एक शातिर ऑटो लिफ्टर को धर दबोचा है जिसके कब्जे से पुलिस ने चोरी की 3 दोपहिया वाहन बरामद की है। आरोपी पहले भी चोरी,आर्म्स एक्ट और डकैती के 7 मामलो में शामिल रहा है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
रोहिणी जिले के डीसीपी प्रणव तायल के मुताबिक पकड़े गए आरोपी की पहचान शैलेंद्र उर्फ सुरेंद्र के रूप में हुई है जोकि दिल्ली के बुध विहार का निवासी है। दरअसल 12 जुलाई की रात 8 बजे बुध विहार थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल सत्यवान, सनी, कॉन्स्टेबल आजाद और विकास इलाके में गश्त कर रहे थे। गश्त के दौरान जब पुलिस टीम रिठाला मेट्रो स्टेशन रोड के पास पहुंची तो उन्होंने देखा कि स्कूटी पर एक संदिग्ध व्यक्ति आ रहा है। जिसे पुलिस टीम ने कुछ ही दूरी पर उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया है। जिसकी स्कूटी जिपनेट के माध्यम से बुध विहार थाना क्षेत्र से चोरी की पाई है। जिसे जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने दो और वाहन चोरी का खुलासा किया। जिसके बाद आरोपी की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से दो एक्टिवा स्कूटी को भी बरामद किया गया, जोकि नॉर्थ रोहिणी थाना और विजय विहार थाना क्षेत्र से चुराई गई थी।आपको बता दें आरोपी पहले भी चोरी,आर्म्स एक्ट और डकैती के 7 मामलो में शामिल रहा है। फिलहाल आरोपी बुध विहार थाना पुलिस की गिरफ्त में है और आगे की जांच जारी है
Leave a comment