Haryana News: हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), रोहतक की टीम ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए एएसआई जीत सिंह को 1लाख 50हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार आरोपी ईएसआई/एएसआई जीत सिंह, पुलिस थाना सिटी गोहाना, जिला सोनीपत में तैनात था। आरोप है कि आरोपी ने एक प्रकरण में नाम हटाने और निर्दोष परिजनों को गिरफ्तार न करने की धमकी देकर 10लाख रुपये की अवैध मांग की थी। बाद में सौदा 3लाख रुपये में तय हुआ। ...
Bihar Crime News:बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पति ने अपनी पत्नी की कथित तौर पर हत्या कर दी, सिर्फ इसलिए क्योंकि उनके कोई बेटा नहीं था। जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपने भाइयों की मदद से इस घटना को अंजाम दिया और शव की पहचान छिपाने के लिए चेहरे को बुरी तरह कुचल दिया। इसके बाद शव को एक बोरे में छिपाकर एक नाले में फेंक दिया गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है। ...
Faridabad Murder: हरियाणा के फरीदाबाद में रिश्तों को शर्मसार करने मामला सामने आया है। सेक्टर-58 थाना क्षेत्र के गांव सीकरी में एक सौतेले पिता ने मामूली-सी बात पर अपने बेटे को बेरहमी से पीट दिया। वारदात को अंजाम देकर आरोपी पिता ने बेटे को पास के अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ...
Threat To Flight: विमान को धमकी मिलने का सिलसिला रुक नहीं रहा है। अब कुवैत से दिल्ली आ रही फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी और हाईजैक करने की धमकी दी गई है। ...
Fraud With American Women: महाराष्ट्र से एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया है। इस बार कैब ड्राइवर ने अमेरिका महिला को चुना लगाया है। मुंबई एयरपोर्ट से कुछ हीFraud With American Women: महाराष्ट्र से एक बार फिर ठगी का मामला सामने आया है। इस बार कैब ड्राइवर ने अमेरिका महिला को चुना लगाया है। मुंबई एयरपोर्ट से कुछ ही ...
Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के इटावा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। इटावा में सरकारी लेखपाल पर पत्नी से दहेज के लिए एक करोड़ रुपए मांगने, शारीरिक और मानसिक ...
Haryana News: हरियाणा के जींद में गणतंत्र दिवस की रात को सफीदों रोड पर गांव बूढ़ाखेड़ा के पास लूट की वारदात फर्जी निकली है। शिकायतकर्ताओं ने रातों-रात लखपति बनने के लिए जींद के सन्नी और रामराय भैण गांव के संदीप ने लूट की यह झूठी कहानी गढ़ी थी। सफीदों पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस इनके खिलाफ झूठी शिकायत देने और झूठी गवाही देने का मामला दर्ज करेगी। ...
Delhi News: राजधानी दिल्ली में लूट, हत्या और फिरौती जैसे अपराधिक मामलों में लगातार इजाफा हो रहा है। इसी बीच मंगोल पुरी इलाके में मामूली कहासुनी में एक युवक की मारकर हत्या कर दी। इस हत्याकांड की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही पुलिस ने सिर्फ 2 घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। ...
Sonipat Murder: हरियाणा के सोनीपत जिले के एक गन्नौर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला फिर से दहेज की भेट चढ़ गई। रक्षा मंत्रालय में क्लर्क अंकुर ने अपनी पत्नी काजल की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि काजल गर्भवती भी थी। साथ ही यह दावा किया जा रहा है कि यह हत्या दहेज के लिए की गई है। काजल का आज राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। ...
Chandigarh News: बीते दिन हरियाणा के जिलों के स्कूलों में बम की खबरें मिलने से हड़कंप मच गया था। यह सिलसिला आज भी जारी है। चंडीगढ़ स्थित पंजाब-हरियाणा सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद अफरा-तफरी का माहौल हो गया है। धमकी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। एहतियातन सचिवालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। ...