
Jio Cinema World Record: सोमवार को आईपीएल के 16वें सीजन का शानदार फाइनल मुकाबला देखने को मिला। ये फाइनल मैच चेन्नई सपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला गया। चेन्नई ने ये मैच 5 विकेट से अपने नाम किया और आईपीएल सीजन 16वें सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली। इस आखिरी मैच में आईपीएल के डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर जियो सिनेमा ने भी एक खास रिकॉर्ड बनाया है।
दरअसल,बीते दिनलास्ट मैच को देखने के लिए जियो सिनेमा पर लाइव 3.2 करोड़ से ज्यादा लोग जुड़े और कंपनी ने एक बड़ा नंबर लाइव व्यूअरशिप के मामलें में रिकॉर्ड किया। इससे पहले हुए क्वालीफायर मैच में जियो सिनेमा ने रिकॉर्ड 2.57 करोड़ की लाइव व्यूअरशिप हासिल की थी। इससे पहले 2019 में हुए एक आईपीएल मैच के दौरान आईपीएल के पूर्व डिजिटल स्ट्रीमिंग पार्टनर डिज्नी प्लस हॉटस्टार ने रिकॉर्ड 2.5 करोड़ की लाइव व्यूअरशिप हासिल की थी जो लम्बे समय तक ब्रेक नहीं हुई थी। इस साल जियो सिनेमा के आने के बाद ये रिकॉर्ड टूटा और कंपनी ने नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना लिया है। कंपनी ने डिजिटल स्पोर्ट्स व्यूइंग की दुनिया में एक वैश्विक बेंचमार्क स्थापित किया है क्योकि इस साल आईपीएल के शुरुआती साथ हफ्तों में जियो सिनेमा ने रिकॉर्ड 1,500 करोड़ से अधिक वीडियो व्यू रिकॉर्ड किए जो अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।
बताते चलें, आईपीएल से बढ़ती पॉपुलैरिटी को देखते हुए रिलायंस जियो ने जियो सिनेमा के लिए पेड सब्सक्रिप्शन प्लान इस महीने अनाउंस किया था। यानि अब यूजर डिज्नी प्लस हॉटस्टार, अमेजन प्राइम और नेटफ्लिक्स की तरह ही जियो सिनेमा का भी पेड सब्सक्रिप्शन एक्सक्लूसिव कंटेंट को देखने के लिए खरीद सकते है। साथ ही साथ जियो ने HBO और Warner Bros के साथ पार्टनरशिप की है जिसके तहत यूजर्स इन दोनों प्लेटफार्म के कटेंट को जियो सिनेमा पर देख पाएंगे।
Leave a comment