
Jharkhand Murder Case: झारखंड से एक बेहद खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एक प्रेमी ने लिव-इन में रह चुकी गर्लफ्रेंड की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसकी लाश के 50 टुकड़े कर उसे जंगल में छोड़ आया। इस मामले के सामने आते ही पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमी का नाम नरेश भेंगरा हैं। जो मीट की दुकान में कसाई का काम करता है। आरोपी ने लिव-इन में रह चुकी गर्लफ्रेंड का पहले गला घोंटा, फिर उसकी लाश के 50 टुकड़े कर उसे जंगल में छोड़कर भाग गया।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये मामला हत्या के करीब 15 दिन बाद 24 नवंबर को सामने आया। जब जरियागढ़ थाने के जोरदाग गांव के पास एक आवारा कुत्ता बॉडी के कुछ पार्ट को नोंचता दिखाई दिया। इसके बाद पुलिस को मामले की सूचना दी गई। छानबीन करने के बाद पुलिस ने आरोपी बॉयफ्रेंड को पकड़ लिया। जिसके बाद आरोपी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को हत्या करने का कारण बताया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह पिछले कुछ साल से खूंटी जिले की रहने वाली 24 साल की लड़की के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में था। लेकिन कुछ समय पहले आरोपी ने युवती को कुछ बताए बिना दूसरी महिला से शादी कर ली। आरोपी का कहना है कि शादी के बाद वब अपनी पत्नी को झारखंड में ही छोड़कर अपनी गर्लफ्रेंड के साथ रहने लगा।
खूंटी के एसपी का बयान
इस मामले की जांच कर रहे खूंटी के एसपी अमन कुमार ने पीटीआई को बताया 'यह क्रूर घटना 8 नवंबर को हुई, जब वे खूंटी पहुंचे। क्योंकि आरोपी ने दूसरी शादी कर ली थी। इसलिए वो अपनी गर्लफ्रेंड को घर नहीं ले जाना चाहता था। जिसके बाद आरोपी गर्लफ्रेंड को जंगल में ले गया और उसकी गला घोंटकर हत्या कर दी। उसके बाद शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए।'
वहीं, इस मामले की जांच करने वाले इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने महिला के शरीर के हिस्सों को 40 से 50 टुकड़ों में काट दिया। फिर उन्हें जंगली जानवरों के खाने के लिए जंगल में छोड़ दिया।
Leave a comment