Jharkhand Election: झारखंड में काम नहीं आया "बंटेंगे तो कटेंगे" वाला नारा, जानें भाजपा को कहां लगा झटका

Jharkhand Election: झारखंड में काम नहीं आया

Jharkhand Election Result: महाराष्ट्र की जीत के जश्न में डूबी भाजपा को झारखंड की हार का गम नहीं सता रहा है लेकिन, पार्टी बैठक में इस बात पर चर्चा जरूर होगी कि आखिरकार चूक कहां पर हुई। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, झारखंड में भाजपा 25 सीटों पर आगे है। वहीं, सत्ताधारी पार्टी जेएमएम और इंडिया गठबंधन 50 के आंकड़े को पार कर गई है। इस चुनाव में भाजपा की तरफ से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और असम के सीएम हिमंता विश्व शर्मा कमान संभाल रहे थे।  

झारखंड में क्यों हारी भाजपा?                    

राजनीतिक पंडितों के मुताबिक, झारखंड में "बंटेंगे तो कटेंगे" वाला नारा भाजपा को नुकसान कर गया। कहा जा रहा है कि भाजपा के इस नारे ने हिन्दुओं को एकजुट किया लेकिन, मुस्लिम वोटरों में नाराजगी बढ़ी। जिसका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा। मुस्लिम वोटरों ने एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान किया। इसके अलावा आदिवासियों का वोट भी हेमंत सोरेन को मिला। इस बात को मजबूती तब और मिल गई, जब आदिवासी बाहुल्य 27 सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों ने जीत हासिल की।

भाजपा को कहां लगा झटका   

जिस संथाल परगाना क्षेत्र पर भाजपा अपना दावा ठोक रही थी। उस क्षेत्र में भाजपा को सिर्फ एक सीट मिली। बता दें कि संथाल परगना में 18 विधानसभा सीटें आती है। इस क्षेत्र से एक सीट को छोड़कर सभी पर जेएमएम और इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। बता दें कि राजमहल, बोरिया, महेशपुर,शिकारीपाड़ास, दुमका, जामा, नाला सहित अन्य सीटों पर जेएमएम के प्रत्याशी ने जीत हासिल की। वहीं, भाजपा को केवल जरमुंडी सीट पर जीत मिली।        

झारखंड के आंकड़ों पर नजर  

वहीं, झारखंड विधानसभा चुनाव के ताजा आंकड़ों के अनुसार, इंडिया गठबंधन 34 सीटों पर जीत दर्ज कर चुका है। चुनाव आयोग के अनुसार, राज्य की कुल 81 सीटों में से 50 सीटों के चुनाव परिणाम सामने आ गए हैं। वहीं 31 सीटों पर वोटों की गिनती जारी है। जिन 50 सीटों के नतीजे आए हैं, उनमें इंडिया गठबंधन की जेएमएम ने 20 सीटें, कांग्रेस ने 10 सीटें, राजद और सीपीआई ने 2-2 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं एनडीए खेमें में भाजपा ने 14 सीटें, लोजपा रामविलास ने एक सीट पर जीत दर्ज की है।   

Leave a comment