Jharkhand Election: गोड्डा में राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर फंसा, कांग्रेस ने लगाया अजीबोगरीब आरोप

Jharkhand Election: गोड्डा में राहुल गांधी का हेलिकॉप्टर फंसा, कांग्रेस ने लगाया अजीबोगरीब आरोप

Rahul Gandhi Helicopter Stuck In Godda: झारखंड में दूसरे चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार जोर-शोर से हो रही है। चुनाव प्रचार करने राहुल गांधी भी पहुंच रहे हैं। वहीं शुक्रवार यानी 15 नवंबर को उनका हेलिकॉप्टर गोड्डा में फंस गया। ATS ने उनके हेलिकॉप्टर को उड़ने की अनुमति नहीं दी। करीब आधे घंटे तक हेलिकॉप्टर गोड्डा के बेलबड्डा में खड़ा रहा। कांग्रेस ने इसके लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया।

कांग्रेस ने भाजपा पर लगाया आरोप     

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि पीएम मोदी की सभा के कारण राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं मिला। क्लीयरेंस न मिलने पर कांग्रेस विधायक ने भी भाजपा पर निशाना साधा। विधायक ने इसे भाजपा की गलत नीति बताया है। गोड्डा में खड़े राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर का एक फुटेज भी सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि राहुल गांधी हेलिकॉप्टर के अंदर बैठे हुए हैं और गोड्डा से रवाना होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, हेलिपैड के आसपास राहुल गांधी की सुरक्षा में सुरक्षा अधिकारी तैनात हैं।            

झारखंड चुनाव के बारे में जानें

बता दें कि इस वक्त सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में जुट हुए हैं। वहीं, झारखंड में फर्स्ट फेस का मतदान हो चुका है। पहले चरण में 15 जिलों का 43 सीटों पर मतदान हुआ था। अब दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होना है। जिसमें 38 सीटों पर वोटिंग होगी और नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। गौरतलब है कि झारखंड चुनाव में मुख्य मुकबला भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा के बीच है। वहीं, कांग्रेस भी जेएमएम के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ रही है।

Leave a comment