क्या कुछ सालों में नक्शे से गायब हो जाएगा जापान? पीएम के सलाहकार ने जताई गहरी चिंता

क्या कुछ सालों में नक्शे से गायब हो जाएगा जापान? पीएम के सलाहकार ने जताई गहरी चिंता

low birth rate in japan: जापान में पीएम के सलाहकार के एक बयान की दुनियाभर में चर्चा हो रही है और हो भी क्यों नहीं उन्होंने देश को लेकर बयान ही कुछ ऐसा दे दिया है। बयान के बाद जापान को लेकर कहा जा रहा है कि कुछ सालों में जापान नक्शे से गायब हो जाएंगा। अब सलाहकार ने ऐसा क्या बयान दिया। चलिए आपको बताते है।

कुछ सालों में नक्शे से गायब हो जाएगा जापान

दरअसल प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के सलाहकार मसाका मोरी ने बताया कि देश आने वाले सालों में दुनिया के नक्शे से गायब हो सकता है। मसाका मोरी ने कहा कि इस देश में जिस रफ्तार से प्रजनन दर नीचे गिर रही है, आने वाले दिनों में जापान में युवा कम हो जाएंगे और इस देश का नामोनिशान मिट जाएगा। अब मोरी ने ये बयान क्यों दिया? तो बता दें कि पिछले कुछ सालों से जापान में जन्मदर कम हो रही है। जिसकी वजह से मोरी ने यह चिंता जाहिर की है।

सरकारी आंकड़ों ने चौंकाया

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, जापान में बीते साल कुल 7,99,728 शिशुओं का जन्म हुआ था। पिछले 100 साल में ऐसा पहली बार हुआ है जब एक साल में इतने कम बच्चों ने लिया हो। वहीं इसी साल देश में 15 लाख 80 हजार लोगों की मौत हुई है। इस आंकड़े से यह तो साफ नजर आ रहा है कि जन्म लेने वाले शिशुओं की तुलना में मरने वाले लोगों की संख्या लगभग दोगुना है और ऐसा होना जापान की जनसंख्या को तेजी से कम कर सकता है।

वहीं इस देश में जन्म लेने वाले बच्चों की संख्या कम होने के कारण युवाओं की तुलना में बुजुग्रों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जापान का एक शहर है मोनाको। इस शहर की आधी आबादी 49 साल से कम उम्र की है और आधी 49 से ज्यादा उम्र की है। वर्तमान में जापान में करीब 12 करोड़ 46 लाख लोग है. ये जनसंख्या साल 2008 की जनसंख्या के बराबर है। साल 2008 में जापान की जनसंख्या 12 करोड़ 40 लाख थी।

Leave a comment