
Jammu-Kashmir: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव परिणाम आने के तुरंत बाद आतंकी घटना घटी है। मंगलवार शाम को दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग में आतंकियों ने सेना के 2 जवानों को अगवा किया गया है। एक जवान का शव मिला है। ये शव अनंतनाग के जंगल से मिला है। वहीं, एक जवान अपहरण के बाद भागने में सफल रहा। अनंतनाग के जंगल से मिला जवान के शरीर पर गोलियों के कई निशान हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, जवान की पहचान हिलाल अहमद के तौर पर की गई है। शरीर पर गोलियों के कई निशान मिले है, लेकिन चाकू से कटने के कोई निशान नहीं है।
क्या है पूरा मामला?
ये घटना जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग की है। जहां शुरुआत में दो जवानों के अपहरण की खबर थी। अनंतनाग के जंगल से दो जवानों को अगवा किया गया है। एक जवान को गोली लगी थी लेकिन इसके बावजूद वह आतंकियों के चंगुल से बचकर भागने में सफल रहा था।
यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब 8 अक्टूबर को ही जम्मू-कश्मीर में चुनाव नतीजे घोषित हुए है। जिसके बाद नेशनल कॉन्फ्रेंस-कांग्रेस गठबंधन की नई सरकार बनने जा रही है।

Leave a comment